facebookmetapixel
Advertisement
दो साल से एक दायरे में बाजार, अब आगे तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Update: दिन के निचले स्तर के करीब Sensex, 400 अंक टूटा; Nifty 24,550 के पास, ZEEL शेयर 5% फिसलाStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरा

मैजिकब्रिक्स बढ़ाएगी AI का इस्तेमाल, सार्वजनिक सूचीबद्धता की भी योजना

Advertisement

कंपनी एआई में निवेश कर रही है और वह एआई नवाचार के माध्यम से कामयाबी जारी रखने के लिए इसका लाभ उठाएगी

Last Updated- October 03, 2025 | 10:02 PM IST
artificial intelligence

प्रॉपर्टी किराए पर लेने-देने और खरीदने-बेचने के लिए खोजबीन सेवा देने वाला रियल एस्टेट कंपनी मैजिकब्रिक्स अगले दो से तीन वर्षों में सार्वजनिक सूचीबद्धता की योजना बना रही है। कंपनी अपने होम लोन वितरण व्यवसाय का विस्तार कर रही है और अपने होम इंटीरियर कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। दोनों ही उपभोक्ताओं की दिलचस्पी और खर्च के बड़े क्षेत्र हैं।

कंपनी के सीईओ सुधीर पई ने एक वीडियो बातचीत में कहा, हम पिछले चार सालों से मुनाफे में हैं और हमारा नकदी प्रवाह सकारात्मक है। जैसे-जैसे वृद्धि के हमारे खंड और मजबूत होंगे, दो-तीन सालों में लिस्टिंग संभव है।

पई ने कहा, कंपनी एआई में निवेश कर रही है और वह एआई नवाचार के माध्यम से कामयाबी जारी रखने के लिए इसका लाभ उठाएगी। वह साइट विजिट, होम लोन, होम इंटीरियर और कानूनी सहायता सहित अपनी सहायक सेवाओं के मानक बढ़ाएगी क्योंकि इनकी मांग बढ़ रही है। पई ने कहा, हम विभिन्न कामकाज में एआई को सक्रियता के साथ शामिल कर रहे हैं। पहला चरण आंतरिक रूप से उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार पर केंद्रित है। हमने लिस्टिंग मॉडरेशन और दस्तावेज को संक्षेप में रखने के मामले में उल्लेखनीय सुधार हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता-पहलू से एआई का लिस्टिंग सत्यापन और स्मार्ट अनुशंसाओं पर प्रभाव पड़ना शुरू हो जाएगा।

पिछले कुछ वर्षों में रियल एस्टेट बाजार में आई तेजी के बीच कंपनी एक पूर्ण प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुई है। यह न केवल खोजबीन और तलाशी की पेशकश करती है, बल्कि साइट विजिट, होम लोन, होम इंटीरियर, कानूनी सहायता और संपत्ति मूल्यांकन सहित सभी सेवाएं देती है।

पई ने कहा, भारतीय रियल एस्टेट बाजार में लेन-देन में तेजी और कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस साल कीमतें औसतन 24 फीसदी बढ़ी हैं जबकि मांग में 9 फीसदी का इजाफा हुआ है। हमने इन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मैजिक होम्स के साथ विस्तार किया है, जो डेवलपर लिस्टिंग के लिए हमारा अलग से सेक्शन है।

पई ने कहा कि मैजिक होम्स नामक श्रेणी पेश करने के बाद कंपनी घर खरीदारों के लिए इस खंड में सुधार करना चाहती है।  इस खंड में डेवलपरों द्वारा निर्माणाधीन घर होते हैं। उन्होंने आगाह किया कि खरीद क्षमता चिंता का मसला बनती जा रही है और इसका मांग पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, भारत का कीमत आय अनुपात अब 7 से ऊपर है जबकि वैश्विक औसत 5 है। किफायती कीमतों पर आपूर्ति में बाधा बढ़ रही हैं।

उच्च कीमत आय अनुपात किराये में तेज वृद्धि का संकेत देता है, जिससे संभवतः ग्राहकों को अधिक किराया देना पड़ सकता है और वे अधिक महंगे किराये वाले आवासों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - October 3, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement