facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

एलऐंडटी का शुद्ध लाभ 45 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:06 PM IST

इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो (एलऐंडटी) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 45 फीसदी घटकर 1,410.29 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के अनुसार कोविड-19 महामारी का उसके लाभ पर असर पड़ा है। कंपनी ने कहा कि उसे इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 2,551.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले एकीकृत लाभ करीब चार गुना बढ़ा है। यह कारोबारी गतिविधियों में तेजी को बताता है। हालांकि, महामारी के कारण आय में कमी आई, वित्तीय सेवा कारोबार में अधिक प्रावधान और मेट्रो सेवाओं के बाधित होने से शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 45 फीसदी घटा।     कंपनी की एकीकृत आय 30 सितंबर, 2020 को समाप्त दूसरी तिमाही में 31,593.77 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 35,924.89 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी का कुल व्यय आलोच्य तिमाही में घटकर 29,455.57 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 32,622.14 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा, तिमाही के दौरान विभिन्न परियोजना स्थलों पर श्रमिकों की संख्या कोविड पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले कारोबार में तेजी रही और तिमाही आधार पर इसमें 46 फीसदी की वृद्धि हुई। हालांकि, सालाना आधार पर आय में 12 फीसदी की कमी महामारी का प्रभाव लंबा खिंचने की वजह से है।   

टाइटन का शुद्ध लाभ घटा
टाटा समूह की कंपनी टाइटन लि. का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 37.81 फीसदी घटकर 199 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 320 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 1.72 फीसदी घटकर 4,389 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,466 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 4,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,037 करोड़ रुपये था। टाइटन के प्रबंध निदेशक सी के वेंकटरमन ने कहा, कंपनी ने तिमाही के दौरान जो सुधार दर्ज किया है, वह संतोषजनक है। भाषा

Advertisement
First Published - October 29, 2020 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement