facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे काम

सत्यम की ई-नीलामी के खिलाफ एलऐंडटी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:57 PM IST

सत्यम कंप्यूटर्स की बिक्री के लिए संभावित ई- नीलामी मॉडल पर एलऐंडटी ने आपत्ति जताई है।
एलऐंडटी के निदेशक और अध्यक्ष (परिचालन) जे पी नायक ने ने कहा, ‘सत्यम कोई कमोडिटी नहीं है। हम सत्यम की ई-नीलामी करने के बिल्कुल खिलाफ हैं। किसी कंपनी के लिए सही खरीदार चुनने का यह तरीका सही नहीं है।’
दरअसल बी के मोदी के समूह स्पाइस ग्रुप ने भी सत्यम को खरीदने की इच्छा जताई है। हाल ही में मोदी ने घोषणा की थी कि कंपनी के पास सत्यम कंप्यूटर्स को खरीदने के लिए पर्याप्त रकम है। आइडिया सेल्युलर को स्पाइस कम्युनिकेशंस बेचने से कंपनी को लगभग 2100 करोड़ रुपये की रकम मिली थी।
बी के मोदी ने कहा था कि वह इस बारे में सरकार द्वारा नियुक्त नए निदेशक मंडल को पत्र भी लिख चुके हैं। मोदी ने कंपनी की बिक्री के लिए ई-नीलामी मॉडल को पारदर्शी प्रक्रिया बताते हुए इसका समर्थन किया था।
सेबी ने नियामकों में किए जाने वाले सुधारों के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इस बारे में नायक ने कहा, ‘सेबी ने जो भी बदलाव किए वह सत्यम के निदेशक मंडल की मांग पर ही थे। एक बार इन नियामकों में सुधार हो जाए, फिर कंपनी के लिए सही खरीदार चुनना निदेशक मंडल की जिम्मेदारी होगी।’
उन्होंने कहा, ‘एलऐंडटी सिर्फ एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ही नहीं है। कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी और निर्माण क्षेत्र में भी कदम रखा है। सत्यम जैसी कंपनी का अधिग्रहण करने से इन क्षेत्रों में हमें काफी फायदा होगा।’

Advertisement
First Published - February 4, 2009 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement