facebookmetapixel
Advertisement
NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

क्या सच में IT सेक्टर पर युद्ध का असर कम है? LTTS ने बताई पूरी सच्चाई

Advertisement

युद्ध के माहौल के बावजूद एलटीटीएस के 70 प्रतिशत ग्राहक सुरक्षित हैं और अब कंपनियां एआई पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, जिससे आईटी सेक्टर को नई दिशा मिल रही है

Last Updated- April 27, 2026 | 8:30 AM IST
LTTS

एलऐंडटी टेक्नॉलजीज सर्विसेज (एलटीटीएस) को इस वित्त वर्ष में बड़ी आर्थिक मुश्किलों की आशंका नहीं है, क्योंकि उसके लगभग 70 प्रतिशत ग्राहक मौजूदा युद्ध के प्रभाव से काफी हद तक सुरक्षित हैं। यह बात कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा ने कही।

अमित चड्ढा ने कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद कहा, ‘वे लोग अपना काम-काज पहले की तरह ही कर रहे हैं। करीब 30 प्रतिशत ग्राहक ऐसे हैं जिन पर युद्ध का असर पड़ा है। अब अगर मैं इस बात को और गहराई से देखूं, तो जो 70 प्रतिशत लोग खर्च कर रहे हैं, उनके बोर्ड उनसे एआई के बारे में पूछ रहे हैं कि वे इस तकनीक को लेकर क्या कर रहे हैं। इसलिए, आप निश्चित रूप से देख रहे होंगे कि आपके पास एआई से जुड़े और भी कई सवाल बार-बार आ रहे हैं।’

एलटीटीएस एक इंजीनियरिंग शोध एवं विकास (ईआरऐंडडी) कंपनी है और उसने चौथी तिमाही में अपने राजस्व में 8.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, लेकिन डॉलर में उसकी राजस्व वृद्धि 0.3 प्रतिशत पर स्थिर रही। कंपनी ने विप्रो और एचसीएल टेक जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के विपरीत (जिन्होंने इस वित्त वर्ष में धीमी वृद्धि का अनुमान जताया है) पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के प्रभाव को कम करके आंका है।

Advertisement
First Published - April 27, 2026 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement