facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

L&T Tech Q1 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹315.7 करोड़ पर स्थिर, रेवेन्यू 16% बढ़ा

Advertisement

L&T Tech के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित चड्ढा ने कहा कि हमने इस वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत डील्स के साथ की है।

Last Updated- July 16, 2025 | 8:13 PM IST
L&T Tech

L&T Tech Q1FY26 results: भारत की लीडिंग इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने बुधवार को जून 2025 में समाप्त तिमाही (Q1FY26) के लिए अपने नतीजे जारी किए। Q1FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 0.7% की मामूली बढ़त के साथ ₹315.7 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (Q1FY25) में ₹313.6 करोड़ था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 1.5% बढ़ा, जो मार्च 2025 की तिमाही (Q4FY25) में ₹311.1 करोड़ था।

पहली तिमाही के दौरान कंपनी की ऑपरेशन से आय सालाना आधार पर 16.4% बढ़कर ₹2,866 करोड़ हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह ₹2,461.9 करोड़ थी। हालांकि पिछली तिमाही (Q4FY25) में ₹2,982.4 करोड़ के मुकाबले इसमें 3.9% की गिरावट दर्ज की गई।

Also Read: महारत्न पीएसयू NTPC ग्रीन एनर्जी में करेगी ₹20,000 करोड़ तक निवेश, कैबिनेट से मिली मंजूरी

FY26 में दो अंकों की वृद्धि का लक्ष्य बरकरार

L&T Tech के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित चड्ढा ने कहा, “हमने इस वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत डील्स के साथ की है। पिछली कुछ तिमाहियों की तरह इस तिमाही में भी बड़े सौदों की रफ्तार बनी रही। यूरोप और अमेरिका दोनों क्षेत्रों में तिमाही आधार पर वृद्धि दर्ज की गई है। हमारी मल्टी-सेगमेंट डाइवर्सिफिकेशन स्ट्रैटेजी ने मजबूती दिखाई है और सस्टेनेबिलिटी सेगमेंट ने सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की है।”

उन्होंने आगे कहा कि बढ़े हुए ऑर्डर बुक और लाभकारी वृद्धि पर फोकस के दम पर हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 में हम डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज करेंगे और मीडियम टर्म में 2 अरब डॉलर के रेवेन्यू का लक्ष्य बरकरार रहेगा।

बुधवार को BSE पर L&T Tech का शेयर 0.17% की गिरावट के साथ ₹4,340 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement