facebookmetapixel
Advertisement
SIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजीक्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिकभारत के बाद अब जापान पर डॉलर की मार! 40 साल में सबसे कमजोर हुआ येनदिल्ली EV पॉलिसी 2026 नोटिफाई, इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स माफ; बनेंगे 30 हजार चार्जिंग स्टेशनEPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDS

L&T फाइनैंस का नेट प्रॉफिट 46% बढ़कर 595 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही में इसका खुदरा कर्ज वितरण 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 13,499 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- October 21, 2023 | 7:49 PM IST
L&T Finance's net profit increased by 46% to Rs 595 crore

L&T फाइनैंस होल्डिंग्स का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड खुदरा कर्ज आवंटन के दम पर नेट प्रॉफिट 46 प्रतिशत वृद्धि के साथ 595 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

L&T फाइनैंस होल्डिंग्स का खुदरा कर्ज वितरण 32 प्रतिशत बढ़ा

गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही में इसका खुदरा कर्ज वितरण 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 13,499 करोड़ रुपये रहा, जो उसका एक तिमाही में अब सर्वाधिक खुदरा कर्ज वितरण है। इसके कुल कर्ज आवंटन में खुदरा खंड की हिस्सेदारी 88 प्रतिशत है। हालांकि थोक कर्ज वितरण में सालाना आधार पर 76 प्रतिशत यानी 28,740 करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई।

Also read: ICICI Bank Q2 results: नेट प्रॉफिट 36% उछलकर 10,261 करोड़ रुपये पर पहुंचा, NII भी 24% बढ़ा

शुद्ध ब्याज मार्जिन 12.16 प्रतिशत हो गया

L&T फाइनैंस होल्डिंग्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीनानाथ दुभाषी ने कहा, “सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 3.82 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 1.14 प्रतिशत से कम होकर एक प्रतिशत हो जाने से संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है।”

शुद्ध ब्याज मार्जिन 12.16 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 11.33 प्रतिशत था। इससे कर्ज की लागत 3.46 प्रतिशत से घटकर 2.74 प्रतिशत हो गई। आलोच्य तिमाही में L&T फाइनैंस की ब्याज से शुद्ध आय 11 प्रतिशत बढ़कर 1,729 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कर्ज लागत 575 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत घटकर 517 करोड़ रुपये रह गई।

Advertisement
First Published - October 21, 2023 | 7:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement