facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

टिसेनक्रुप में लिबर्टी स्टील ने दिखाई रुचि

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:33 PM IST

लंबे समय से खरीदार तलाश रही टिसेनक्रुप को लिबर्टी हाउस से उम्मीद बंधी है। ब्रिटेन के लिबर्टी स्टील समूह ने आज कहा कि उसने जर्मनी की दिग्गज स्टील कंपनी टिसेनक्रुप की यूरोपीय संपत्ति का अधिग्रहण करने के लिए सांकेतिक गैर-बाध्यकारी पेशकश की है। लिबर्टी स्टील समूह भरतीय मूल के कारोबारी संजीव गुप्ता के स्वामित्व वाली जीएफजी अलायंस की इकाई है। लिबर्टी स्टील समूह ने बयान में कहा, ‘कंपनी ने टिसेनक्रुप की स्टील संपत्तियों का एक हिस्सा खरीदने के लिए गैर-बाध्यकारी पेशकश की है।’
उसने कहा कि लिबर्टी स्टील और टिसेनक्रुप स्टील के संभावित एकीकरण से एक मजबूत समूह तैयार होगा और यूरोपीय स्टील उद्योग की चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम होगा। मामले के जानकार लोगों का कहना है कि स्टील की कीमतों में गिरावट और मांग में कमी की वजह से टिसेनक्रुप को भारी नकदी संकट का सामना करना पड़ रहा है। टिसेनक्रुप अपनी स्टील इकाई के लिए खरीदार या साझेदार तलाश रही है ताकि उसका कारोबार सही तरह से चल सके।
सौदे की प्रक्रिया पर आगे बढऩे के बारे में लिबर्टी ने कहा कि वह टिसेनक्रुप के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। और संभावित बाध्यकारी पेशकश के लिए जांच परख करना चाहती है।
इस साल फरवरी में जीएफजी अलायंस ने आधुनिक मेटालिक्स लिमिटेड और उसकी इकाई जिऑन स्टील का 425 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर भारतीय स्टील उद्योग में उतरने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - October 16, 2020 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement