facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

लीलैंड-निसान बनाएंगी नई रणनीति

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:11 AM IST

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड कंपनी और जापानी कंपनी निसान अपने कारोबार के तीन संयुक्त उपक्रमों की फिर से समीक्षा करेंगी।
छोटे व्यावसायिक वाहन निर्माण, पावर ट्रेन और प्रौद्योगिकी विकास  की इन योजनाओं में 2,300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। 
अशोक लीलैंड के मुख्य वित्तीय अधिकारी के. श्रीधरन ने कहा कि हम अपनी व्यावसायिक योजनाओं की समीक्षा करेंगे, न कि संयुक्त गठजोड़ की। उन्होंने कहा कि दोनों भागीदार कंपनियां अपने व्यावसायिक योजनाओं का प्रारूप बनाएंगी। 
पिछले साल इन दोनों कंपनियों ने हल्के व्यावसायिक वाहन निर्माण, पावर ट्रेन और प्रौद्योगिकी विकास के लिए गठजोड़ का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के समय में कंपनियां अपने कारोबार के बारे में योजना बनाएंगी।
श्रीधरन ने कहा कि हम इस बारे में गंभीरता से विचार करेंगे कि किस प्रकार के उत्पाद से अपना कारोबार शुरू करें। उन्होंनें कहा कि उत्पादन को कितना कम किया जा सकता है, इसके बारे में कुछ महीने में कुछ किया जाएगा।
श्रीधरन ने कहा, ‘हमलोग इस मुद्दे पर गंभीरता से सोच रहे हैं। हमलोग इस बात पर विचार कर रहे हैं कि पहले चरण में किस उत्पाद को लाना है और किसे बाहर करना है। इसलिए हमलोग कारोबार की फिर से समीक्षा कर रहे हैं।’
अपने एक वक्तव्य में निसान ने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट के माहौल में छोटे व्यावसायिक वाहनों की कारोबारी इकाई में निवेश को लेकर कंपनी अध्ययन कर रही है। अभी जबकि अध्ययन की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए इस मसले के नतीजे पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इसमें कहा गया है कि निसान परियोजना विकास को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है।
दोनों कंपनियों ने चेन्नई से 40 किमी दूर पिल्लईपक्कम में वाहनों और पावर ट्रेन के विकास के लिए एक इकाई लगाने के मसले पर तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया था। यह परियोजना 380 एकड़ जमीन पर फैली हुई है।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 1:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement