facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

जीएम और क्रिसलर में छंटनी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:51 PM IST

वित्तीय संकट से जूझ रही अमेरिका की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां जनरल मोटर्स और क्रिसलर एलएलसी लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की संख्या में कटौती का मन बना रही हैं।
कंपनी ने उच्चाधिकारियों के लिए समय से पहले ही रिटायरमेंट योजना लाने की तैयारी कर ली है। जनरल मोटर्स ने अपनी इस योजना से स्थानीय यूनियन को अवगत भी करा दिया है।
नाम गुप्त रखने की शर्त पर यूनियन के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी अभी कंपनी के पैकेज का इंतजार कर रहे हैं। उधर, क्रिसलर ने कुछ को छोड़ यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स के सारे दिहाड़ी श्रमिकों के लिए शुक्रवार को ही ऑफर की घोषणा कर दी।
क्रिसलर प्रवक्ता शॉन मॉर्गन ने ऑफर के बारे में लिखित पुष्टि की। उसने बताया कि इसकी घोषणा दिसंबर में ही होनी थी। लेकिन दिसंबर और जनवरी में इसके कारखानों में उत्पादन ज्यादातर ठप रहने से इसमें देरी हुई। अमेरिकी मंदी से जनरल मोटर्स और क्रिसलर दोनों ही कंपनियों के वाहनों की बिक्री में कमी दर्ज की गई है।
ऐसे में इस पर सरकार से कर्ज लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। यूएवी के उपाध्यक्ष जनरल होलीफिल्ड के मुताबिक, लोन के बदले सरकार की ओर से थोपी गई शर्तों को देखते हुए क्रिसलर का यूनियन अब एक और ऑफर की मांग कर रही है। वहीं कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - February 4, 2009 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement