facebookmetapixel
Advertisement
क्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीद

केपीएमजी और डेलायट करेंगी खातों की जांच

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:38 PM IST

सत्यम के खातों में हेराफेरी के खुलासे के बाद कंपनी की पूर्व ऑडिट फर्म प्राइस वाटरहाउस को हटाकर उसकी जगह नए बोर्ड ने दो प्रमुख वैश्विक ऑडिटिंग कंपनियों- केपीएमजी और डेलायट को कंपनी की वित्तीय रिपोर्टों का पुनरीक्षण के लिए नामित किया है।
इस बीच कंपनी की पिछली ऑडिटर प्राइस वाटरहाउस ने कहा है कि सत्यम के संस्थापक अध्यक्ष बी. रामलिंग राजू द्वारा धोखाधड़ी की स्वीकृति के मद्देनजर सत्यम का ऑडिट अविश्वसनीय हो सकता है। इस स्वीकारोक्ति के बाद राजू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 
सत्यम के बोर्ड के सदस्य सी. अच्युतन ने कहा कि हमने सत्यम के वित्तीय आंकड़ों की समीक्षा के लिए डेलायट और केपीएमजी को नियुक्त करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों से जल्द से जल्द अपना काम पूरा करने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि सत्यम के खातों और इसमें प्राइस वाटरहाउस की भूमिका की जांच के बीच यह नियुक्ति की गई है। इधर, पूर्व ऑडिट कंपनी ने नवगठित बोर्ड को लिखे एक पत्र में कहा कि वह कंपनी के साथ काम करना चाहेगी और नए निदेशक मंडल को सहयता प्रदान करेगी, ताकि जांच के दौरान पैदा किसी मसले का समाधान ढूंढा जा सके। कंपनी ने पहले कहा था कि सत्यम का ऑडिट उचित ऑडिट प्रमाण और मान्य मानकों के अनुसार किया गया है।

Advertisement
First Published - January 14, 2009 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement