facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वेOYO की पेरेंट कंपनी लाएगी ₹6,650 करोड़ का IPO; जानिए कमाई, कर्ज व प्रमोटर्स से जुड़े सभी जरूरी फैक्ट्सग्रिड संकट से किसे होगा फायदा? NTPC, Adani Power पर एंटीक की राययोगी सरकार में बदली यूपी की तस्वीर! MSME मंत्री ने बताया कैसे ‘बीमारू’ से बना विकास का मॉडलGSTAT में अपील दाखिल करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

किंगफिशर ने कम कर दी उड़ानें

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:29 PM IST

भारत की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने अपनी घरेलू उड़ानों में 20 फीसदी की कमी कर दी है और अब वह तकरीबन 440 उड़ानों का संचालन कर रही है।


कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु से लंदन के लिए अपनी वैश्विक उड़ान शुरू की है। विमानन कंपनी एक कोड शेयरिंग समझौते के लिए सिंगापुर एयरलाइंस के साथ बातचीत शुरू करने की संभावना तलाश रही है।

विमानन कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है कि उसने अपनी घरेलू उड़ानों में 20 फीसदी की कटौती की है और बेंगलुरु-लंदन उड़ान 50 फीसदी के लोड फैक्टर पर संचालित की जा रही है। हालांकि कंपनी ने कोड-शेयरिंग चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कंपनी विदेशों में उड़ान भरने के लिए बनाई गई अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ रही है। हालांकि इसने बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी सेवा को रद्द कर दिया है।

दिसंबर महीने के लिए संचालन लाभदायक रहने की उम्मीद कर रही किंगफिशर इक्विटी घटा कर धन जुटाने के प्रयास में लगी हुई है।

यह दूसरी बार है जब 1200 करोड़ रुपये जुटाने की अपनी पहली कोशिश के बाद यह एयरलाइन इक्विटी बेच कर कोष जुटाने की कोशिश कर रही है। कंपनी अपनी पहली कोशिश को अंतिम रूप देने में सफल नहीं रही थी।

कंपनी ने 2007 के अंतिम समय में 1000 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह समझा जा रहा है कि कंपनी ने ऋण जुटाने और एक समानांतर विकल्प खुला रखने के लिए कई वित्तीय संस्थानों के साथ बातचीत पहले ही शुरू कर चुकी है।

रकम जुटाने की यह पहल उस वक्त सामने आई है जब किंगफिशर एयरलाइंस के चेयरमैन विजय माल्या विमान ईंधन (एटीएफ) पर बिक्री कर को 26 फीसदी से घटा कर 4 फीसदी किए जाने की वकालत कर रहे हैं।

माल्या ने हाल ही में कहा था कि यदि विमान ईंधन पर बिक्री कर में कटौती की जाती है तो भारत में विमानन उद्योग को 2 अरब डॉलर की बचत होगी।

किंगफिशर एयरलाइंस ने 30 सितंबर, 2008 को समाप्त हुई 6 महीने की अवधि के लिए 641 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement