facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

जुबिलैंट फूडवर्क्स को घाटा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:39 AM IST

डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसी रेस्तरां शृंखला चलाने वाली कंपनी जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 74.47 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। इसकी बड़ी वजह समीक्षावधि के दौरान देश में बड़े पैमाने पर रेस्तरां का बंद रहना रही। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की जून तिमाही में कंपनी ने 71.48 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी परिचालन से आय 59.07 फीसदी घटकर 388.41 करोड़ रुपये रह गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 949.11 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का कुल व्यय इस दौरान 41.54 फीसदी घटकर 499.03 करोड़ रुपये रह गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 853.71 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि जुलाई और अगस्त में हमारी आय में हो रहा सुधार प्रोत्साहन देने वाला है। अगस्त में हमारे घर पर डिलिवरी और पैक कराकर ले जाने वाले कारोबार में वृद्धि देखी गई है। हम भविष्य में मजबूती के साथ उभर कर सामने आने के लिए आश्वस्त हैं।

अरविंद फैशंस का घाटा बढ़ा
अरविंद फैशंस लिमिटेड का एकीकृत घाटा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 213.13 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण कोरोनावायरस महामारी है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसे साल भर पहले की समान तिमाही में 95.08 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने कहा कि इस दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व साल भर पहले के 900.94 करोड़ रुपये से कम होकर 104.05 करोड़ रुपये पर आ गया।

Advertisement
First Published - September 3, 2020 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement