facebookmetapixel
Advertisement
Laser Power & Infra IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेटADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरार

भारत में शोध केंद्र खोलेगी जॉनसन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:11 AM IST

दुनिया की प्रमुख दवा निर्माता कंपनियों में से एक जॉनसन ऐंड जॉनसन भारत में शोध और विकास के लिए भारतीय दवा कंपनियों और शिक्षण संस्थानों के साथ बात कर रही है।
कंपनी मुंबई में दवा शोध और विकास केंद्र खोलने की भी योजना बना रही है। जॉनसन ऐंड जॉनसन फार्मास्यूटिकल रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट के शोध एवं विकास विभाग के ग्लोबल हेड पॉल स्टॉफेल्स ने बताया कि कंपनी दवाइयों के शोध और विकास को विभिन्न क्षेत्रों में कायम करने के पक्ष में है।
यही वजह है कि कंपनी भारत में इस तरह की पहल की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी टाटा की ओर से वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाली बेंगलुरु स्थित संस्था एडविनस थेरेप्यूटिक्स के साथ इस तरह का एक समझौता पहले ही कर चुकी है।
कंपनी के मुताबिक, मुंबई के मुलुंड इलाके में एनालिटिकल ऐंड फार्मास्यूटिकल डेवलपमेंट सेंटर (एपीडीसी) खोलने की भी योजना बना रही है। यहां कंपनी लेट फेज ड्रग डेवलपमेंट पर काम करेगी, जो जॉनसन ऐंड जॉनसन की शांघाई स्थित एशिया पैसिफिक सेंटर के साथ मिलकर काम करेगी।
एशिया पैसिफिक सेंटर में प्रारंभिक स्तर पर दवाइयों के विकास का काम किया जाता है। एपीडीसी में टीबी के उपचार के लिए बिल्कुल नई दवा का विकास किया जाएगा। इस सेंटर में करीब 300 वैज्ञानिकों की भर्ती की जाएगी, जबकि इस पर 90 लाख डॉलर खर्च किया जाएगा।
‘फार्मा बाजार पर मंदी का नहीं असर’
एसोचैम ने कहा कि मंदी के बावजूद दवा बाजार की वृध्दि दर 10-12 फीसदी रहने की उम्मीद है। पीरामल लाइफ साइंसेज की उपाध्यक्ष और एसोचैम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वाति पीरामल ने कहा कि फार्मा उद्योग अपनी रफ्तार होती है। यह क्षेत्र धीमी और स्थिर गति से बढ़ता है, इसलिए इस पर मंदी का बहुत अधिक असर नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भी बाजार की वृध्दि दर 10-20 फीसदी रहने की उम्मीद है। पीरामल ने मंदी के असर का जिक्र करते हुए कहा कि विदेश में दवा की खुराक कम होने की घटनाएं सामने आई हैं, जहां तीन टैबलेट की बजाय दो टैबलेट से काम चला रहा हैं, लेकिन भारत में ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है।

Advertisement
First Published - April 23, 2009 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement