facebookmetapixel
Advertisement
EPF Scheme 2026: PF के 74 साल पुराने नियम बदले, जानिए आपकी सैलरी और ब्याज पर क्या होगा असरBlaBlaCar से सफर करना कानूनी है या गैरकानूनी? जानिए भारत में Carpooling का पूरा सचव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से अब सोने में निवेश का मौका, लॉन्च हुआ पहला फिजिकल कमोडिटी गोल्ड फंडसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछला

विस्तार की राह पर जेके टायर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:36 AM IST

टायर बनाने वाली अग्रणी कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने मंदी के बावजूद 500 करोड़ रुपये की विस्तार योजना जारी रखने की घोषणा की है।
बहरहाल, कंपनी ने अपने अन्य निवेश कार्यक्रमों को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जेके टायर इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा कि कंपनी आने वाले दिनों में ऑफ द रोड (ओटीआर) टायर्स की मांग में बढ़ोतरी को देख रहे हैं।
ट्रक और बस रेडियल टायर ओटीआर और विशिष्ट टायरों के निर्माण क्षमता बढ़ाने की योजना पर अमल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ हमारी विस्तार योजनाएं जनवरी में शुरू हो गई हैं और कुछ अगले साल शुरू होगी।
विस्तार योजना के बाद कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 90 लाख टायर हो जाएगी। मंदी का ऑटोमोबाइल उद्योग पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर सिंघानिया ने कहा कि कंपनी ने 500 करोड़ रुपये की विस्तार योजना को छोड़कर अपनी अन्य निवेश योजनाओं को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों के यूनियन की मांग के बावजूद उद्योग का टायर की कीमतों में कमी करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सिंघानिया ने कहा कि पिछले दो तिमाही से कंपनियों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में कीमतों को कम करने का सवाल ही नहीं है।

Advertisement
First Published - February 18, 2009 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement