facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

महंगा हुआ सोना, बिक्री बढ़ाने के लिए ज्वैलर्स ने घटाए मेकिंग चार्ज

Advertisement

टाइटन कंपनी की स्वामित्व वाली कैरेटलेन ग्राहकों को जड़ाऊ और प्रीसेट डिजाइन वाले गहनों पर 30,000 रुपये खर्च करने पर 0.5 ग्राम का सोने की गिन्नी मुफ्त दे रही है।

Last Updated- September 24, 2025 | 8:09 AM IST
Gold and Silver rate today

त्योहारों और शादियों के मौसम और सोने की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर आभूषण बनाने वाली कंपनियां मांग बढ़ाने और बिक्री में सुधार के लिए कई तरह के डिस्काउंट दे रही हैं। इस बीच सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। सोने के पुराने गहनों की खरीद पर डिस्काउंट, मेकिंग चार्ज में कटौती और 9 कैरेट तथा 14 कैरेट गोल्ड की पेशकश जैसे सभी कदमों से ग्राहकों को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सोमवार को सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,04,950 रुपये तक पहुंच गई। उद्योग के अधिकारियों और ज्वैलरों का मानना है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी जारी रह सकती है। हालांकि लोग अभी भी सोना खरीद रहे हैं, लेकिन अब वे वजन के बजाय तय बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।

कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरामन ने कहा, ‘हमारे फेस्टिवल ऑफर में सोने के सादे गहनों पर मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत तक की छूट, टेम्पल और ऐंटीक ज्वैलरी पर 40 प्रतिशत की फ्लैट छूट और प्रीमियम गोल्ड के गहनों पर 30 प्रतिशत की फ्लैट छूट शामिल है। इन ऑफर से ग्राहकों को फायदा होगा और वे अपनी प्रिय परंपराओं को और अधिक खुशी और बेहतर मूल्य के साथ मना सकेंगे।’

ज्वैलरी चेन कंपनी को धनतेरस की अग्रिम और प्री-बुकिंग ऑफर पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पिछले साल जुलाई में आभूषणों के खुदरा कारोबार में प्रवेश करने वाली अडित्या बिड़ला ग्रुप की कंपनी इंद्रिया ने भी मांग बढ़ाने के लिए कई ऑफर पेश किए हैं।

इंद्रिय आदित्य बिड़ला ज्वैलरी के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से ग्राहक अब सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। कई ग्राहक अब हल्के और कम कैरेट वाले सोने के गहने खरीद रहे हैं। ग्राहकों के और भी सतर्क होने का स्पष्ट रुझान दिख रहा है। यह ब्रांड गहनों पर 35 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है, सोने की कीमतों की स्थिरता के लिए डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन प्लान दे रहा है और पुराने सोने के एक्सचेंज पर कोई कटौती भी नहीं कर रहा है।

टाइटन कंपनी की स्वामित्व वाली कैरेटलेन ग्राहकों को जड़ाऊ और प्रीसेट डिजाइन वाले गहनों पर 30,000 रुपये खर्च करने पर 0.5 ग्राम का सोने की गिन्नी मुफ्त दे रही है।

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 8:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement