facebookmetapixel
Advertisement
चीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफाMDR के बाद पेटीएम, पाइन लैब्स और मोबिक्विक पर नजर, जानें तेजी आएगी या बढ़ेगा दबाव₹25,000 तक वेतन वालों के लिए PF का नया हिसाब! EPF और EPS में कितना-कितना बढ जाएगा योगदान

Jettwings Airways को मिला एनओसी, अक्टूबर से भर सकती है उड़ान

Advertisement

एयरलाइन शुरुआत में ‘उड़ान’ योजना के तहत पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी।

Last Updated- June 14, 2023 | 5:02 PM IST
Jettwings airways

एयरलाइन जेटविंग्स एयरवेज को नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। प्रीमियम इकनॉमी सेवाएं प्रदान करते हुए जेटविंग्स एयरवेज पूर्वोत्तर की यात्रा करने करने वाले यात्रियों को आकर्षित करना चाहती है। कंपनी की उड़ान सेवा अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।

कंपनी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसे अनुसूचित यात्री परिवहन सेवा संचालन के लिए एनओसी मिल गया है। एयरलाइन शुरुआत में ‘उड़ान’ योजना के तहत पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी।

जेटविंग्स एयरवेज के चेयरमैन डॉ. संजीव नारायण ने कहा, “सरकार पूरी प्रतिबद्धता से क्षेत्रीय हवाई अड्डों को जोड़ते हुए हवाई संपर्क को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार की इस कोशिश से किसी क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ कारोबार में भी काफी तेजी देखने को मिली है। इसके साथ ही क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र का भी तेजी से विकास हो रहा है। जेटविंग्स एयरवेज देश में एयरलाइन सेवा शुरू करने वाली पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली कंपनी होगी।”

जेटविंग्स एयरलाइंस के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय आदित्य सिंह ने इस मौके पर कहा, ‘‘हम एनओसी प्रदान करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय के आभारी हैं और हम अनुसूचित यात्री एयरलाइंस के संचालन के लिए अपनी तैयारी और औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम ग्राहकों को एक ऐसी एयरलाइन के रूप में सेवा देना चाहते हैं, जिसकी जड़ें पूरे पूर्वोत्तर भारत में फैली हों और जो यहां के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को आपस में जोड़ती हो। भारत में हमेशा से ही देश के भीतर कारोबार करने वाली एक ऐसी एयरलाइन की जरूरत थी जो मूलत: पूर्वोत्तर की हो। जेटविंग्स एयरवेज इसी जरूरत को पूरा करते हुए अगले कुछ महीनों में उड़ान भरने के लिए तैयार है।”

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 5:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement