facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

एजेंटों को कमीशन देने पर जेट राजी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:48 AM IST

देश की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ट्रैवल एजेंटों को टिकट बुक करने पर मूल किराए का 3 फीसदी कमीशन देने को तैयार हो गई है।
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने ट्रैवल एजेंटों को टिकट बुक करने के एवज में दिया जाने वाला कमीशन खत्म कर दिया था, जिससे ट्रैवल एजेंटों ने 4 दिसंबर से जेट एयरवेज की टिकट बुक करने से मना कर दिया था। ट्रैवल एजेंटों ने मांग की थी कि उन्हें मूल किराए का 5 फीसदी कमीशन दिया जाए।
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) के महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि जेट एयरवेज और जेट लाइट का प्रबंधन ट्रैवल एजेंटों को टिकट बुक करने के एवज में 3 फीसदी कमीशन देने को राजी हो गया है।
कुमार ने बताया कि वे कमीशन बहाल करने के लिए एयर इंडिया और किंगफिशर एयरलाइंस से भी बात कर रहे हैं और उनकी ओर से इसकी मंजूरी का इतंजार किया जा रहा है।
जेट एयरवेज ट्रैवल एजेंटों को 3 फीसदी कमीशन देने को तैयार
कमीशन खत्म होने से ट्रैवल एजेंटों ने जेट एयरवेज का टिक बुक करने से किया था इनकार
एयर इंडिया और किंगफिशर से भी की जा रही है बात

Advertisement
First Published - December 8, 2008 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement