कंपनियां

ITC Q1 FY25 results: आईटीसी का नेट प्रॉफिट मामूली गिरावट के साथ 5,177 करोड़ रुपये रहा

ITC Q1 FY25 results: आईटीसी का कुल खर्च जून तिमाही में 11.02 प्रतिशत बढ़कर 13,791.01 करोड़ रुपये रहा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 01, 2024 | 6:48 PM IST

ITC Q1 FY25 results: विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में मामूली घटकर 5,176.99 करोड़ रुपये रहा है। आईटीसी लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसके मुनाफे पर व्यापक आर्थिक चुनौतियों का असर पड़ा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 5,189.61 करोड़ रुपये रहा था।

आईटीसी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय जून तिमाही में 7.45 प्रतिशत बढ़कर 20,029.60 करोड़ रुपये रही है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 18,639.48 करोड़ रुपये थी।

Also read: Tata Motors Q1 results: टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 74 फीसदी बढ़ा, कमाए 1,09,623 करोड़ रुपये

आईटीसी का कुल खर्च जून तिमाही में 11.02 प्रतिशत बढ़कर 13,791.01 करोड़ रुपये रहा है। आईटीसी की कुल आमदनी (अन्य आय मिलाकर) बीते वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 7.03 प्रतिशत बढ़कर 20,724.48 करोड़ रुपये थी।

First Published : August 1, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)