facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

ज़ी करेगी यूएई टी20 लीग का प्रसारण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:45 PM IST

यूएई टी20 लीग ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने मनोरंजन की प्रमुख कंपनी ज़ी के साथ लंबी अवधि के वैश्विक मीडिया अधिकार अनुबंध के लिए करार पर मुहर लगाई है। इस करार के साथ ही ज़ी खेल प्रसारण के क्षेत्र में दोबारा उतर रहा है। ज़ी ने वर्ष 2016 में अपने टेन स्पोट्र्स टेलीविजन नेटवर्क की बिक्री सोनी को 2,600 करोड़ रुपये में कर दी थी और इस कारोबार को उस वक्त अलविदा कह दिया था।
यूएई टी20 लीग का प्रसारण भारत और पूरी दुनिया में विशेषतौर पर ज़ी के टेलीविजन चैनलों और ओवर दि टॉप (ओटीटी) और ज़ी5 मंचों पर किया जाएगा। ज़ी ने यूएई टी20 लीग के लिए वैश्विक मीडिया अधिकार की अवधि या सौदे के मूल्य आदि का जिक्र नहीं किया है। हालांकि उद्योग के सूत्रों का अनुमान है कि यह करार अनुमानत: 10 सालों के लिए करीब 800-900 करोड़ रुपये में किया गया है क्योंकि लीग नया है।
एमिरेट्स (अमीरात ?) क्रिकेट बोर्ड के लाइसेंस वाले इस यूएई टी20 लीग में छह टीमें होंगी जो 34 मैचों के टूर्नामेंट में प्रतिस्पद्र्धा करेंगी। टीमों की फ्रैंचाइजी रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी स्पोट्र्सलाइन, कोलकाता नाइट राइडर्स, लैंसर कैपिटल, जीएमआर ग्रुप और कैपरी ग्लोबल के पास है। मीडिया उद्योग के सूत्रों का कहना है कि लीग की शुरुआत फरवरी में होनी थी लेकिन अब इसकी शुरुआत जून में हो सकती है।
यूएई टी20 लीग के अध्यक्ष खालिद अल जरूनी ने कहा, ‘लीग के साथ ज़ी जैसे विश्वसनीय प्रसारक साझेदार के जुडऩे से अधिक संतोषजनक बात कुछ और नहीं हो सकती है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ज़ी के पास दर्शकों की ताकत है जिससे हमारे लीग को ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।’
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष (कारोबार, दक्षिण एशिया) राहुल जौहरी का कहना है, ‘हमें यूएई के टी20 लीग के आधिकारिक वैश्विक मीडिया अधिकार हासिल कर खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि लीग पहले से ही वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े क्रिकेट सितारों और टीम फ्रैंचाइजी को आकर्षित कर रहा है ऐसे में इससे दुनिया के दर्शक क्रिकेट का भरपूर आनंद उठाएंगे।’

Advertisement
First Published - May 25, 2022 | 12:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement