facebookmetapixel
Advertisement
मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट, भोपाल-रीवा समेत 4 नई उड़ान सेवाएं शुरूFDI पर सरकार का बड़ा कदम! CCEA मंजूरी की सीमा ₹5,000 करोड़ से बढ़कर ₹15,000 करोड़ करने की तैयारीUpcoming NFOs: इस हफ्ते खुलेंगे 9 Mutual Funds और 2 SIF, जानें डेट और मिनिमम निवेशMumbai 3.0: तीसरी मुंबई के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, सुरबाना जुरोंग को नियुक्त किया गया प्रोजेक्ट मैनजमेंट सलाहकारGold-Silver Outlook: सोने-चांदी में तेजी के आसार; महंगाई, पश्चिम एशिया तनाव पर निवेशकों की नजरUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्क

ट्विटर अब ऑडियो संदेश भी सुनाएगा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:12 AM IST

ट्विटर भारत में किसी उपयोगकर्ता को प्रत्यक्ष संदेश भेजने के साथ साथ अब वॉइस संदेश भेजने की सुविधा देने जा रहा है। कंपनी इसका परीक्षण कर रही है और इसे चरणबद्ध तरीके से भारतीय उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इस सुविधा को परीक्षण के लिए भारत, ब्राजील और जापान में शुरू किया गया है।
ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी कहते हैं, ‘भारत ट्विटर के लिए वरीयता वाला बाजार है और और यही कारण है कि हम लगातार नई सुविधाओं का परीक्षण कर रहे हैं और यहां लोगों के अनुभवों से सीख रहे हैं। हम देश में प्रत्यक्ष संदेश के साथ वॉइस संदेश सुविधा को लाने के लिए उत्साहित हैं और लोगों को खुद को व्यक्त करने तथा किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज सुनने से विकसित हुए लगाव, भावनाओं और सहानुभूति के माध्यम से दूसरे लोगों से जुडऩे में मदद करने का एक नया तरीका उपलब्ध करा रहे हैं।’
प्रत्येक वॉइस संदेश 140 सेकंड की अवधि तक का हो सकता है। इससे पहले माइक्रोब्लॉगिंग सेवा प्रदाता ने पिछले साल जून में लॉन्च की वॉइस ट्वीट सेवा में भी 140 सेकंड की समयावधि दी थी।
ट्विटर पर प्रत्यक्ष संदेश (डीएम) सेवा के उत्पाद प्रबंधक एलेक्स ए. ग्रीनबर्ग कहते हैं, ‘हम लोगों को ट्विटर पर बातचीत करते समय खुद को व्यक्त करने के लिए और अधिक विकल्प देने के लिए समर्पित हैं। हमें उम्मीद है कि लोगों को संदेश रिकॉर्ड करने एवं वॉइस संदेश भेजने की सुविधा से उनका संंवादात्मक अनुभव बढ़ेगा क्योंकि इसमें संदेश के साथ ही भावनाएं भी शामिल होंगी।’
किसी व्यक्ति को वॉइस संदेश भेजने के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग आइकन पर टैप करना होगा। रिकॉर्ड समाप्त होने पर स्टॉप बटन पर क्लिक कना होगा और आपके पास दूसरे व्यक्ति को संदेश भेजने से पहले यहां अपने संदेश को सुनने तथा उसे डिलीट करने के विकल्प भी मौजूद होंगे।
ऐपल आईओएस उपकरणों पर उपयोगकर्ता वॉइस रिकॉर्डिंग बटन को नीचे की ओर दबाए रखने पर संदेश रिकॉर्ड कर सकता है और उसे तत्काल ऊपर की ओर स्वाइप करके दूसरे उपयोगकर्ता को भेज सकता है।
ट्विटर ने भारत को हमेशा ही अपने प्रमुख बाजारों में से एक माना है, और अपनी कई सुविधाओं को सबसे पहले यहां शुरू किया है।  
पिछले साल जून माह में कंपनी ने भारत एवं दो अन्य बाजारों में अपने फ्लीट फीचर का परीक्षण किया था। फ्लीट इंस्टाग्राम पर ‘स्टोरी’ की तरह काम करेगा जिसमें उपयोगकर्ताओं द्वारा साझा किए जाने वाले संदेश 24 घंटे बाद गायब हो जाएंगे।
इसी महीने, कंपनी ने वॉइस ट्वीट सुविधा भी लॉन्च की, जिसके तहत उपयोगकर्ता ट्विटर पर 140 सेकंड की समयावधि का ऑडियो संदेश ट्वीट कर सकता है। 140 सेकंड से ज्यादा अवधि वाली सामग्री अलग रिकॉर्डिंग में रिकॉर्ड होगी जो एक ही ट्वीट के साथ आगे जोड़ी जा सकती है।
वर्तमान में चल रहे किसान विरोध से संबंधित सामग्री को रोकने के आदेशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर ट्विटर भारतीय अधिकारियों के निशाने पर हैं। भारत सरकार ने ट्विटर पर ‘जीनोसाइड’ शब्द के कारण लोक कानून एवं व्यवस्था में संभावित व्यवधान डालने का हवाला देते हुए हैशटैग मोदीप्लानिंगफारमरजीनोसाइड के साथ पोस्ट की कई सामग्री को हटाने के लिए कहा था।
दोनों पक्षों की ओर से कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई सौहार्दयपूर्ण सकारात्मक समाधान फिलहाल नहीं निकल पाया है। हालांकि कुछ सरकारी विभागों और मंत्रियों द्वारा इन मुद्दों के बाद कू नामक एक भारतीय ऐप का उपयोग करने के लिए कुछ प्रयास किए गए हैं।

Advertisement
First Published - February 16, 2021 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement