facebookmetapixel
Advertisement
निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयार

ट्विटर ने शुरू कर दी EDIT BUTTON की टेस्टिंग, 1 अप्रैल से हो रहा था इस पर काम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने (Twitter) अपने यूजर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद  सबसे खास फीचर ‘एडिट बटन’ (Edit Button) पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी का ये फीचर प्लेटफॉर्म पर ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स (Twitter Blue subscribers) के लिए कुछ ही हफ्तों में जारी हो जाएगा। Twitter Blue की सुविधा अभी केवल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड में ही है। इसके यूजर्स को हर महीने SUBSCRIPTION लेना पड़ता है।
TWITTER ने अपने 1 अप्रैल को किए ट्वीट में बताया था कि हम EDIT BUTTON पर काम कर रहे है। इसके पहले ट्विटर ने 30 अगस्त को अपने यूजर को एक नए फीचर ट्विटर सर्किल से परिचय कराया था। जिसमें ट्विटर यूजर को अपने ट्वीट को कुछ खास लोगों तक पहुंचाने की विशेष सुविधा है।
आज यानी 1 सितंबर से कंपनी ने अपने ट्विटर पर एडिट बटन की टेस्टिंग करना शुरू कर दी है।
Edit Tweet फीचर की मदद से यूजर्स को अपने ट्विटर पर पोस्ट किए गए ट्वीट को एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। ट्वीट एडिट होने के बाद Edited ट्वीट्स icon, timestamp और लेबल के साथ नजर आएंगे। इससे बाकि यूजर्स को ये साफ हो जाएगा कि यूजर ने अपने ओरिजिनल ट्वीट को मोडिफाई किया है। इसके साथ ही लेबल पर क्लिक करने पर व्यूअर्स को एडिट हिस्ट्री का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें पिछले ट्वीट्स की हिस्ट्री नजर आ जाएगी।
कंपनी ने अपने ट्वीट में  बताया कि, ‘Edit Tweet फीचर पर फिलहाल टेस्टिंग चल रही है। कंपनी ने आगे लिखा कि ये उनका अब तक का सबसे डिमांडेड फीचर है। हम प्रोग्रेस और अपडेट की डीटेल्स शेयर करते रहेंगे। इसका मतलब ये है कि अगर आप टेस्ट ग्रुप में नहीं है, तब भी आपको एडिटिड ट्वीट देखने की सुविधा मिलेगी।  

Advertisement
First Published - September 1, 2022 | 9:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement