facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

2024 में भारतीयों के इंटरनेट उपयोग को लेकर चौकानेवाली बातें सामने आई हैं

Advertisement

देश में कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से 47 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

Last Updated- January 16, 2025 | 6:50 PM IST
Xiaomi partners with Dixon Technologies to make mobile phones in India
प्रतीकात्मक तस्वीर

डिजिटल सामग्री के लिए भारतीय भाषाओं के बढ़ते इस्तेमाल से भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या इस वर्ष 90 करोड़ को पार कर जाएगी। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और विपणन डेटा, अंतर्दृष्टि एवं परामर्श कंपनी कैंटर की ‘इंटरनेट इन इंडिया रिपोर्ट-2024’ के अनुसार, भारत में सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2024 में 88.6 करोड़ तक पहुंच गई है, जो सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की मजबूत वृद्धि है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ डिजिटल सामग्री के लिए भारतीय भाषाओं के बढ़ते इस्तेमाल से भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2025 तक 90 करोड़ को पार कर जाएगी।’’ ग्रामीण भारत 48.8 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ इस वृद्धि में अग्रणी है तथा अब कुल इंटरनेट आबादी में इसकी हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है। रिपोर्ट में इंटरनेट के इस्तेमाल को आकार देने में भारतीय भाषाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया गया है।

इसमें कहा गया, करीब 98 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने भारतीय भाषाओं में सामग्री का इस्तेमाल किया। इनमें तमिल, तेलुगू और मलयालम अपनी व्यापक उपलब्धता के साथ सबसे लोकप्रिय भाषाएं बनकर उभरीं। शहरी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से आधे से अधिक (लगभग 57 प्रतिशत) क्षेत्रीय भाषाओं में सामग्री देखना पसंद करते हैं, जो विभिन्न मंचों पर स्थानीय भाषा की सामग्री की बढ़ती मांग को रेखांकित करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डिजिटल मामले में स्त्री-पुरुष अंतर लगातार कम हो रहा है। देश में कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से 47 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। शहरी भारत गैर-पारंपरिक उपकरणों जैसे स्मार्ट टीवी तथा स्मार्ट स्पीकर को अपनाने में अग्रणी है, जो 2023 से 2024 के बीच 54 प्रतिशत बढ़ा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

CRISIL, ICRA, S&P तीनों ने कहा, 5 साल में भारत का ये बिजनेस होगा 31 लाख करोड़ रुपये का

8th Pay Commission: PM मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग को मंजूरी; सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा

 

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement