facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

नए आईटी नियमों पर एसओपी की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:28 AM IST

सरकार उद्योग एवं अन्य हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों पर मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) लाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके जरिये हितधारकों द्वारा जताई गई चिंताओं को दूर किया जाएगा।
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय जल्द ही ‘अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू)’ का एक सेट जारी करेगा ताकि इन नियमों के लिए आवश्यकताओं को सरल बनाया जा सके। कुछ दिन पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से ऐसा ही किया गया था।
अधिकारी ने कहा, ‘एफएक्यू बेहद सरल प्रारूप में होंगे जो आईटी नियमों की व्याख्या करेंगे। लेकिन एसओपी में अधिक समय लग सकता है क्योंकि हमें सभी हितधारकों से विचार-विमर्श करना होगा। यह एक प्रक्रियात्मक दस्तावेज है।’
उद्योग नए आईटी नियमों अथवा सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 के तहत अधिकारियों की नियुक्ति सहित कई मुद्दों को स्पष्ट करने की मांग कर रहा है। भारत सरकार ने नए आईटी नियमों को 25 फरवरी को अधिसूचित किया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कुछ दिन पहले डिजिटल मीडिया आचार संहिता के लिए एफएक्यू जारी किए थे। डिजिटल मीडिया आचार संहिता भी नए आईटी नियम 2021 का हिस्सा है।
उद्योग नए आईटी नियम 2021 पर एसओपी का इंतजार कर रहा है क्योंकि उन्हें कुछ आवश्यकताओं के बारे में कहीं अधिक स्पष्टता की दरकार है। ऐसी ही एक आवश्यकता है हर महीने अनुपालन संबंधी रिपोर्ट को प्रकाशित करना। उद्योग का मानना है कि इससे उन पर दबाव काफी बढ़ जाएगा।
नए नियमों के तहत महत्त्वपूर्ण सोशल मीडिया बिचौलियों अथवा 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता वाले प्लेटफॉर्म को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना अनिवार्य किया गया है जिसमें प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई हो।

Advertisement
First Published - June 20, 2021 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement