facebookmetapixel
Advertisement
इनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान

वोडा-आइडिया को नोटिस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:06 AM IST

दूरसंचार विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जो कुछ सर्किल से जुड़ा हुआ है। 7 अप्रैल, 2021 को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 21 की चौथी तिमाही के लिए बिहार, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (पूर्व), ओडिशा सर्किल के अलावा नैशनल लॉन्ग डिस्टेंस का लाइसेंस शुल्क अदा नहीं किया।
इस बारे मेंं जानकारी के लिए वोडाफोन-आइडिया को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। लेकिन सूत्रों ने कहा कि मार्च, 2021 में समाप्त तिमाही के लिए कंपनी ने पिछले महीने लाइसेंस शुल्क व स्पेक्ट्रम यूजेज चार्जेज जमा कराया था और अगर भुगतान में कोई अंतर है तो उसे तय समयसीमा में पूरा कर दिया जाएगा।
नोटिस के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया को 12 अप्रैल, 2021 तक जवाब देने को कहा है। इसमें कहा गया है कि लाइसेंस शुल्क के उपबंधों के तहत उस पर कार्रवाई क्यों न की जाए। लाइसेंस शुल्क का भुगतान हर वित्त वर्ष में चार तिमाही में चार किस्तों में करना होता है।

Advertisement
First Published - April 10, 2021 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement