facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

जियो ने मार्च में जोड़े 79 लाख नए ग्राहक

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:31 AM IST

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने मार्च में 79 लाख नए उपयोगकर्ताओं को अपने नेटवर्क में शामिल किया। यह आंकड़ा फरवरी में शामिल हुए कुल नए ग्राहकों के मुकाबले लगभग दोगुना है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, महीने के दौरान भारती एयरटेल ने 40 लाख सबस्क्राइबर जोड़े जबकि वोडाफोन आइडिया ने 11 लाख और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने करीब 2 लाख (1,94,310) ग्राहक जोड़े। मार्च 2021 में जियो ने जियोफोन 2021 पेशकश की घोषणा की थी। इसके तहत ग्राहकों को 1,999 रुपये में एक जियोफोन और दो साल के लिए असीमित रीचार्ज की पेशकश की गई है।
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, भारत में टेलीफोन सबस्क्राइबरों की संख्या फरवरी के अंत में 118.79 करोड़ से बढ़कर मार्च के अंत में 120.12 करोड़ हो गई जो 1.12 फीसदी की वृद्धि दर को दर्शाती है।
शहरी टेलीफोन सबस्क्राइबरों की संख्या फरवरी में करीब 65.77 करोड़ थी जो 0.92 फीसदी बढ़कर मार्च में करीब 66.37 करोड़ हो गई। इसी प्रकार ग्रामीण टेलीफोन सबस्क्राइबरों की संख्या फरवरी में करीब 53.02 करोड़ थी जो 1.37 फीसदी बढ़कर मार्च में 53.74 करोड़ हो गई। मार्च में सक्रिय वायरलेस सबस्क्राइबरों की संख्या 99.39 करोड़ थी। इस साल 31 मार्च तक कुल वायरलेस ग्राहकों में निजी क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं की हिस्सेदारी 89.68 फीसदी थी जबकि दो सरकारी दूरसंचार कंपनियों- बीएसएनएल और एमटीएनएल की बाजार हिस्सेदारी महज 10.32 फीसदी थी।
वायरलेस सबस्क्राइबरों की संख्या फरवरी में करीब 2.019 करोड़ थी जो बढ़कर मार्च में 2.024 हो गई।
इसी प्रकार मपर्च में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 77.80 करोड़ हो गई जो फरवरी में 76.50 करोड़ रही थी। इस प्रकार महीने के दौरान ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में 1.70 फीसदी की वृद्धि हुई।
मार्च में कुल ब्रॉडबैंड बाजार में शीर्ष पांच सेवा प्रदाताओं कमी कुल बाजार हिस्सेदारी 98.82 फीसदी रही।

Advertisement
First Published - June 18, 2021 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement