facebookmetapixel
Advertisement
दुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा, Nifty 24,300 के पास; Tata Motors PV में 5% की गिरावटकच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद आज कैसी है चाल? ब्रेंट 87 डॉलर के नीचेUS में H-1B वीजा का खेल बदला! भारतीय IT कंपनियों ने नए आवेदन से बनाई दूरी, 38.5% गिर गए रजिस्ट्रेशनअनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियांStocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजर

जल्द होगा आदर्श सुविधा समझौता

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:48 PM IST

सरकार निजी कंपनियों द्वारा विकसित किए जाने वाले सभी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं के लिए आदर्श सुविधा समझौता करने की तैयारी में है।


यह समझौता अगले दो सप्ताह में हो जाने की उम्मीद है।उड्डयन मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मूल रूप से यह मॉडल निजी डेवलपर्स के लिए अधिकारों के पारदर्शी आवंटन और तौर तरीके निर्धारित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह निजी पार्टियों के लिए बोली लगाने से पहले एयरपोर्ट परियोजनाओं के बारे में जानकारी देगा।’ इस दस्तावेज में परियोजना के लिए जमीन और यातायात की क्षमता के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


 मूल अवधारणा सभी एयरपोर्टों के लिए एक समान रहेगी, जबकि कुछ जानकारियां परियोजना विशेष पर निर्भर करेंगी। अधिकारी ने कहा, ‘बहरहाल बोली की प्रक्रिया के दौरान ही परियोजना में हिस्सेदारी और उस पर आने वाले खर्च के हिस्से के बारे में तय किया जाएगा। इसके बारे में सुविधा समझौते में कोई जानकारी नहीं रहेगी।’


हाल ही में हैदराबाद और बेंगलुरु में दो ग्रीनफील्ड परियोजनाएं और दिल्ली में चली ब्राउनफील्ड परियोजना में बड़े मतभेद उभरकर सामने आए हैं। यह मतभेद निजी डेवलपर्स के साथ हुए समझौते में खामियों की वजह से आए। हैदराबाद और बेंगलुरु में पुराने एयरपोर्टों के  बंद किए जाने को लेकर भी जबर्दस्त प्रदर्शन हुए। यह विवाद इसलिए उभरकर सामने आया कि डेवलपर्स के साथ हुए समझौते में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि नए एयरपोर्टों से 150 किलोमीटर की परिधि में कोई दूसरा एयरपोर्ट नहीं होगा।


दिल्ली में एयरपोर्ट बनाने के लिए बने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड उस समय विवादों के घेरे में आ गया जब वह कुल राजस्व के 46 प्रतिशत हिस्से में बंटवारा के लिए तैयार नहीं हुआ, जब एयरपोर्ट परियोजना के इलाके में रियल एस्टेट विकसित करने के लिए धन जमा हुआ।

Advertisement
First Published - March 20, 2008 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement