facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

ट्विटर के बयान पर सरकार का पलटवार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:22 AM IST

भारत के नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के खिलाफ व्हाट्सऐप के अदालत में जाने के बाद ट्विटर इंडिया ने आज कहा कि वह भारत के कानून का पालन करने की कोशिश करेगी, मगर वह पुलिस के डराने-धमकाने के हथकंडों से चिंतित है।
ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अपनी सेवा जारी रखने के लिए भारत में लागू कानून का पालन करने की कोशिश करेंगे। लेकिन हम जैसा पूरी दुनिया में करते हैं, उसी तरह पारदर्शिता, प्लेटफॉर्म पर मौजूद हर आवाज को मजबूत करने के संकल्प और कानून के अनुसार अभिव्यक्ति एवं निजता की स्वतंत्रता की रक्षा के सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे।’
ट्विटर के बयान का इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने कड़े शब्दों में विरोध किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के बयान को ‘मिथ्या’ बताया है। वहीं मंत्रालय ने ट्विटर से कहा कि उसे यह बताने का कोई हक नहीं है कि भारत का नीतिगत कानूनी ढांचा क्या होना चाहिए। दिन में तो आईटी मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि सरकार सवाल पूछने के अधिकार समेत आलोचना का स्वागत करती है।  लेकिन शाम को मंत्रालय ने कहा, ‘ट्विटर का बयान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर अपनी शर्तें थोपने का प्रयास है।’
मंत्रालय ने आगे कहा कि नए आईटी नियम व्यापक विचार-विमर्श के बाद बनाए गए हैं और इस चर्चा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया था। ट्विटर को इधर-उधर की बातें बंद करनी चाहिए और देश के नियमों को मानना चाहिए।

Advertisement
First Published - May 27, 2021 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement