facebookmetapixel
Advertisement
‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लान

बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Realme C33 हुआ लॉन्च; जानिए इसके खास फीचर्स

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

भारत में आज यानी कि 6 सितंबर को Realme का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन, Realme C33 लॉन्च हो गया है। इस फोन की सबसे खास बात है इसका 50 मेगापिक्सल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला कैमरा।
इस फोन को तीन कलर्स में पेश किया गया है। Realme के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके लिए फोन के माइक्रोसाइट को भी Flipkart पर तैयार किया गया है।  कंपनी ने अपने इस नए फोन को नए जमाने का एंटरटेनमेंट बताया है। 
 
आइए जानते है इस फोन के खास फीचर्स के बारे में: 
 
डिस्प्ले- 
 
Realme C33 स्मार्टफोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ स्लीक और स्लिम डिजाइन है।
 
कीमत-
 
रियलमी के इस नए ज़माने के एंटरटेनमेंट वाले फोन के बेस यानी 3GB RAM + 32GB वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप यानी 4GB RAM + 64GB वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है।
 
स्टोरेज वैरिएंट-
 
Realme C33 को दो स्टोरेज वैरिएंट (3GB RAM + 32GB और 4GB RAM + 64GB) में पेश किया गया है। बता दें कि आप इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। 
 
मेमोरी
 
Realme C33 दो तरह की इंटरनल मेमोरी के साथ उपलब्ध है।इसके बेस मॉडल में आपको 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी। वहीं दूसरे वैरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी। 
 
कलर-
 
कलर की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने तीन कलर यानी Aqua Blue, Night Sea और Sandy Gold  में लॉन्च किया है। 
 
कब से खरीद सकते हैं
 
अधिकारी वेबसाइट के मुताबिक, इस फोन की पहली सेल 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस फोन को  ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme के ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकेगा। 

Advertisement
First Published - September 6, 2022 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement