facebookmetapixel
Advertisement
निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयार

डेटा सुरक्षा पर औसत खर्च नई ऊंचाई पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:14 PM IST

भारत में डेटा सुरक्षा पर औसत लागत 2022 में 17.6 करोड़ रुपये की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गई। आईबीएम कॉस्ट ऑफ डेटा ब्रीच रिपोर्ट 2022 में यह खुलासा किया गया है। एक साल पहले भारत में डेटा सुरक्षा पर औसत खर्च 16.5 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार साल 2022 के दौरान डेटा सुरक्षा पर औसत लागत में  6.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि औसत लागत में 2020 के 14 करोड़ रुपये के मुकाबले 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
आईबीएम इंडिया ऐंड साउथ एशिया के उपाध्यक्ष (प्रौद्योगिकी, आईबीएम टेक्नोलॉजी सेल्स) विश्वनाथ रामास्वामी ने कहा, ‘भारत के बारे में इस खुलासे से साइबर खतरे में हुए इजाफे का पता चलता है। इतना तो साफ है कि कंपनियां साइबर हमलों से बच नहीं सकती हैं।’
साइबर सुरक्षा पर प्रति रिकॉर्ड औसत लागत 11 साल की ऊंचाई को छू गया। भारत में साइबर सुरक्षा पर औसत प्रति रिकॉर्ड लागत 2022 में  6,100 रुपये था जो 2021 में 5,900 रुपये के मुकाबले 3.3 फीसदी अधिक है। यह साल 2020 मं 5,522
रुपये के मुकाबले 10.4 फीसदी अधिक है।
सबसे अधिक औसत डेटा सुरक्षा लागत वाले उद्योगों में औद्योगिक (रसायन प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग और विनिर्माण) शामिल हैं। औद्योगिक उद्योग की औसत डेटा सुरक्षा लागत 2022 में 9,024 रुपये रही। उसके बाद सेवा उद्योग का स्थान रहा जिसमें पेशेवर सेवा- कानूनी फर्म, लेखा फर्म एवं सलाहकार फर्म और सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर कंपनियों के साथ प्रौद्योगिकी उद्योग शामिल हैं। सेवा उद्योग की औसत डेटा सुरक्षा लागत 2022 में 7,085 रुपये रही जबकि  प्रौद्योगिकी उद्योग की औसत डेटा सुरक्षा लागत 6,900 रुपये रही।
रामास्वामी ने कहा कि सुरक्षा दक्षता को काफी लचीला रखा गया है ताकि वह हमलावर के किसी भी दांव से निपटने में समर्थ हो जो उद्योग के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

Advertisement
First Published - July 28, 2022 | 1:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement