facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Apple TV 4K हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:32 PM IST

iPhone 14 के बाद अब Apple ने भारतीय बाजार में अपना नेक्स्ट जनरेशन Apple TV 4K उतारा है। Apple TV 4K,  A15  बायोनिक चिप पर आधारित है। यह चिप ग्राफिक्स परफॉर्मेंस, वीडियो डिकॉडिंग और ऑडियो प्रोसेसिंग को पहले से बेहतर बनाएगा। इतना ही नहीं कंपनी ने इसमें HDR10+ सपोर्ट के साथ Dolby Vision को जोड़ा गया है, जिससे फिल्म देखने का यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। आइए जानते है कि Apple TV 4K कैसा होगा और इसकी कीमत क्या होगी ?
Apple TV 4K के मिलेंगे दो वेरिएंट 

Apple TV 4K दो वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध होगा। पहले वेरिएंट में 64GB स्टोरेज और WiFi कनेक्टिविटी होगी। वहीं दूसरे वेरिएंट में 128GB स्टोरेज और WiFi + Ethernet कनेक्टिविटी मिलेगी। यह टीवी स्मार्ट होम एक्सेसरीज के साथ जुड़ने के लिए थ्रेड मेश नेटवर्किंग प्रोटोकॉल सपोर्ट करता है। 
Apple TV 4K की कीमत 

अमेरिकी में यूजर्स Apple TV 4K को Siri रिमोट के साथ 129 डॉलर की शुरुआती कीमत में 4 नवंबर से बुकिंग कर सकते है। भारत में Apple TV 4K + Siri Remote की कीमत 14,900 रुपये हो सकती है।  आपको बता दें कि आप Siri Remote को अलग से 5,900 रुपये में खरीद सकते हैं। Apple इस टीवी की जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री शुरू कर सकती है।    

Advertisement
First Published - October 19, 2022 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement