facebookmetapixel
Advertisement
इंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभवमिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजर

Airtel का सबसे सस्ता मंथली प्लान हुआ 57 फीसदी महंगा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:12 AM IST

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने हरियाणा और ओडिशा में 28 दिन वाले प्लान के लिए शुल्क 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया है। दूरसंचार कंपनी ने 99 रुपये वाले अपने न्यूनतम सेवा प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 200 एमबी डेटा और 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से कॉल का शुल्क पड़ता था।

 
एयरटेल ने हरियाणा और ओडिशा में अब असीमित कॉलिंग, एक जीबी डेटा और 300 एसएमएस (मेसेज) के साथ 155 रुपये के प्लान की पेशकश शुरू कर दी है।
 
इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने इस नए प्लान का परीक्षण शुरू कर दिया है और परिणाम के आधार पर पूरे भारत में इसे लागू करने की संभावना है। इसी के साथ 28 दिन के लिए 155 रुपये से कम कीमत वाले एसएमएस और डेटा प्लान के बंद किए जाने की संभावना है। इसका मतलब है कि मासिक प्लान में एसएमएस सेवा प्राप्त करने के लिए भी ग्राहकों को अब 155 रुपये वाला रिचार्ज करना होगा। इस संबंध में भारती एयरटेल को भेजे गए ईमेल का कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - November 21, 2022 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement