facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

इन्फोसिस ने इंजीनियरों से बीपीओ में जाने को कहा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:12 AM IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज ने अपने नवनियुक्त सहायक सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को बीपीओ कारोबार में स्थानांतरित करने का फैसला लिया है।
यह जानकारी कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक एस. गोपालकृष्णन ने दी है। चेन्नई में सीआईआई के एक कार्यक्रम में गोपालकृष्णन ने बिानेस स्टैंडर्ड से कहा, ”मौजूदा वक्त में हमने अपनी क्षमता सुधारने के लिए बिना काम के सुरक्षित बैठे कर्मचारियों का अधिकतम इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। वास्तव में यह दोनों पक्षों के लिए बढ़िया प्रस्ताव है।”
हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों की तनख्वाह में कोई कटौती नहीं की जाएगी। गोपालकृष्णन ने बताया कि अगले साल 16,000 नए कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए बकायदा नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु, मैसूर और पुणे के करीब 150 से 200 सहायक सॉफटवेयर इंजीनियरों को सुरक्षित बैठने की बजाय 2 साल तक बीपीओ खंड में काम करने या कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी में करीब 500 ऐसे सहायक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिनके पास अभी कोई काम नहीं है। 
इन्फोसिस के एक कर्मचारी के मुताबिक, ”हमें कोई दायित्व नहीं सौंपा गया है। अब हमें बीपीओ कारोबार में जाने या कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया गया है।” सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के कुल 3,500 सुरक्षित कर्मचारियों को बीपीओ कारोबार में लगाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, मुख्यत: आईटी कारोबार में कार्यरत बीएससी डिग्रीधारियों के लिए यह निर्णय लिया गया है।
वैसे इसे किसी कर्मचारी पर नहीं थोपा जाएगा। इन्फोसिस के मानव संसाधन प्रमुख मोहनदास पई ने बताया, ”इन्फोसिस में कर्मचारियों का एक साझा समूह है। उनसे बीपीओ या आईटी किसी भी क्षेत्र में से कहीं भी काम करने को कहा जाता है।”
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”सुरक्षित बैठे कर्मचारियों को यूं ही बैठे रहने की बजाय हम उन्हें काम का प्रस्ताव दे रहे हैं।” विश्लेषक भी कंपनी के इस कदम को उचित बता रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 20, 2009 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement