facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Vedanta चेयरमैन अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा: नीलामी के बाद भी 85% खनिज ब्लॉक अब तक बंद

Advertisement

लिंक्डइन की एक पोस्ट में अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक दशक में नीलाम किए गए लगभग 85 प्रतिशत खनिज ब्लॉक देश में अब भी चालू नहीं हो पाए हैं

Last Updated- March 20, 2026 | 10:21 PM IST
Anil Agarwal
वेदांत ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल | फाइल फोटो

भारत आयात पर बढ़ती निर्भरता और प्राकृतिक संसाधनों के लिए बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है। ऐसे में वेदांत ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत के खनन क्षेत्र में मौजूद गंभीर कमियों को आज उजागर किया। उन्होंने नीलाम खनिज ब्लॉकों को जल्द से जल्द चालू करने के लिए तुरंत सुधारों की मांग की। 

लिंक्डइन की एक पोस्ट में अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक दशक में नीलाम किए गए लगभग 85 प्रतिशत खनिज ब्लॉक देश में अब भी चालू नहीं हो पाए हैं। नीलामी वाले इन 592 खंडों में से केवल 82 में ही उत्पादन शुरू हो सका है। उन्होंने इस स्थिति को खनिजों के मामले में भारत की आत्मनिर्भरता में बड़ी रुकावट बताया।

यह पोस्ट इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत के आयात बिल में खनिज, धातु और हाइड्रोकार्बन जैसे प्राकृतिक संसाधनों का बहुत बड़ा हिस्सा है। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘हमारे कुल 400 अरब डॉलर के आयात बिल में से लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी जमीन के नीचे से निकलने वाले संसाधनों की है। इससे दूसरे देशों में रोजगार पैदा होते हैं। ये रोजगार हमें यहीं पैदा करने चाहिए।’ 

उनकी ये टिप्पणियां ऐसे समय आईं जब उद्योग के भीतर इस बात पर आम सहमति बन रही है कि खनन सुधारों के अगले चरण में नीलामी से आगे बढ़कर काम पूरा करने और उत्पादन पर ध्यान देना चाहिए। भुवनेश्वर में हाल में हुई इंडिया माइंस ऐंड मिनरल्स कॉन्क्लेव 2026 में भी उद्योग प्रमुखों ने इसी तरह की चिंताएं जाहिर की थीं। 

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement