हिमाद्रि का 70% टायर निर्यात करने का लक्ष्य, बिड़ला टायर्स का होगा विस्तार
Birla Tyres Expansion: बिड़ला टायर्स का 100 फीसदी अधिग्रहण करने के एक साल बाद हिमाद्रि स्पेशलिटी केमिकल अपने टायर व्यवसाय का बड़े पैमाने पर विस्तार कर रही है। कंपनी अपने क्षमता उपयोग को मौजूदा 15-20 फीसदी से बढ़ाकर अगले चार वर्षों में 100 प्रतिशत करने और ऑफ-द-रोड (ओटीआर) एवं ऑफ-हाईवे टायरों (ओएचटी) के निर्यात पर […]
खनन नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अवैध खनन पर जुर्माना घटने से पट्टाधारकों को मिल सकती है राहत
खान और खनिज (विकास एवं विनियमन – एमएमडीआर) संशोधन विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने से कुछ दिन पहले अधिसूचित किए गए नियमों से खनिज संबंधी रियायती पट्टाधारकों के लिए नियमों का उल्लंघन करके बच निकलना पहले के लागू नियमों के मुकाबले आसान हो सकता है। विशेषज्ञों और उद्योग के हितधारकों ने यह आशंका […]
ओडिशा में अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव, 14 परियोजनाओं में 2.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव
ओडिशा में अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेश अभियान के तहत राज्य सरकार ने बुधवार को अदाणी ग्रुप और अबू धाबी स्थित इंटरनैशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) के साथ 14 प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए समझौते किए। इन परियोजनाओं में अनुमानित तौर पर 2,10,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग 1,89,700 लोगों को परोक्ष या […]
12 अरब डॉलर की पोस्को परियोजना कैसे हुई फेल? जमीन विवाद से खनन नीति तक, जानिए क्यों भारत से खाली हाथ लौटी कंपनी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग-बाक 26 जनवरी, 2010 को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे। उन्हें ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में पोस्को की प्रस्तावित नई इस्पात परियोजना की जगह का भी मुआयना करना था। उन्हें इस परियोजना के उद्घाटन से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इस […]
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिल
बंगाल की खाड़ी में चार दिन पहले डूबे पनामा ध्वज वाले माल वाहक जहाज एमवी ओशन विनर के चालक दल के 22 सदस्यों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। भारतीय तटरक्षक बल, नौसेना और मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर-पेइचिंग के संयुक्त तलाशी अभियान में सफलता नहीं मिली है। खोज और बचाव अभियान को […]
बंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बल
बंगाल की खाड़ी में पनामा-ध्वज वाले जहाज एमवी ओशन विनर के डूबने के दो दिन बाद भी 22 नाविकों की तलाश के लिए भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने सोमवार को अपना अभियान जारी रखा, लेकिन उनके मिलने की उम्मीदें धूमिल पड़ती जा रही हैं। लगभग 72,200 टन आयरन ओर फाइन (लौह अयस्क चूर्ण) लेकर […]
बंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापता
पनामा के ध्वज वाला मालवाहक जहाज एमवी ओशन विनर ओडिशा से बंगाल की खाड़ी में 230 समुद्री मील दूर डूब गया। इससे इसमें सवार 22 नाविक लापता हो गए। जहाज में 72,000 टन से अधिक आयरन ओर फाइन्स लदा था। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एमवी ओशन विनर पर सवार 24 चालक दल के […]
सेमीकंडक्टर से जुड़े निवेश को बढ़ावा देगा ओडिशा, विनिर्माण से लेकर उपकरण और सप्लाई चेन तक को मदद
ओडिशा मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत मंजूर पात्र परियोजनाओं के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त पूंजीगत व्यय की मदद करने का फैसला किया है। ओडिशा कैबिनेट ने यह महत्त्वपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में बैठक में लिया। यह मदद भारत सरकार की वित्तीय सहायता के साथ-साथ दी जाएगी। ओडिशा सेमीकंडक्टर […]
1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’
लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन ‘काल’ अब अपनी सीमाओं से परे खाड़ी एवं अन्य रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण देशों को भी आकर्षित कर रहा है। कई देश इस अचूक मारक क्षमता वाले ड्रोन को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। नोएडा स्थित रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी आईजी डिफेंस द्वारा […]
अल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवाद
अल-नीनो की मार और कमजोर मॉनसून के बीच देश में राज्यों के बीच पानी पर सियासत तेज हो गई है। कुछ राज्यों में नए मुख्यमंत्रियों के कार्यभार संभालने के बीच अंतर्राज्यीय नदियों का मामला और गरमा गया है। ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़, कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु और महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक बदलते मौसम और […]






