facebookmetapixel
Advertisement
SBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशनपति या पत्नी में से किसी एक को क्वार्टर मिला तो क्या दूसरे को मिलेगा HRA? सरकार ने संसद में दे दिया जवाबनतीजों के बाद Lupin में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दिए ₹2,600 तक के टारगेटExplainer: फ्रीलांसिंग से हुई कमाई? ‘Section 44ADA’ का उठाएं फायदा और समझें टैक्स छूट के सभी नियमSIF कैटेगरी में बढ़ा मुकाबला! एक साथ लॉर्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश का मौकाOla Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?HDFC Bank ने घटाई MCLR, क्या अब सस्ता होगा आपका लोन? जानिए किन ग्राहकों की EMI पर पड़ेगा सीधा असरजीरो बैंलेंस अकाउंट में डेबिट कार्ड मिलता है या नहीं? SBI, HDFC, ICICI, BoB और Kotak Bank में क्या हैं नियम

बिजली बाजार में बड़ा बदलाव: CERC ने पेश किया मार्केट कपलिंग का प्रस्ताव, ग्रिड इंडिया बनेगा ऑपरेटर

Advertisement

सीईआरसी ने बिजली एक्सचेंजों के लिए 'मार्केट कपलिंग' का प्रस्ताव दिया है। ग्रिड इंडिया सभी एक्सचेंजों की बोलियों को मिला कर एक समान बिजली दर तय करेगा

Last Updated- April 20, 2026 | 10:53 PM IST
electricity
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय बिजली नियामक आयोग (सीईआरसी) ने पिछले हफ्ते बिजली एक्सचेंजों में मार्केट कपलिंग का प्रस्ताव किया है।  इसका बिजली बाजार मूल्य खोज का केंद्रीयकरण करना है। इस प्रक्रिया के तहत, ग्रिड इंडिया को मार्केट कपलिंग ऑपरेटर (एमसीओ) नामित किया गया है।

सीईआरसी (बिजली बाजार) नियमन 2021 के मसौदा संशोधन के मुताबिक नियामक ने ग्रिड इंडिया को सभी पावर एक्सचेंजों से होने वाली खरीद और बिक्री की बोलियों को एक पूल में मिलाकर मूल्य निर्धारण प्रक्रिया को केंद्रीय रूप से प्रबंधित करने का अधिकार दिया है।

इस भूमिका के लिए ग्रिड इंडिया एक समर्पित डिवीजन बनाएगा। अधिसूचना के मुताबिक वह मार्केट कपलिंग के बाजार के संचालन और प्रबंधन का दायित्व भी संभालेगा।

ऊर्जा क्षेत्र में मार्केट कपलिंग का इस्तेमाल विशेष रूप से बिजली बाजारों में  कुशलता में सुधार और कई आपस में जुड़े हुए बाजारों की दक्षता में सुधार के लिए किया जाता है।

पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) के एमडी और सीईओ, विवेक सिंगला ने एक बयान में कहा, ‘यह नियामकीय प्रगति हमारे उस दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप है कि मार्केट कपलिंग इस वक्त की मांग है, जिससे बाजार के अलगाव को समाप्त किया जा सकेगा और पारेषण व्यवस्था का अधिकतम इस्तेमाल हो सकेगा।   एक्सचेंज ने कहा कि एक समान मूल्य निर्धारण के अलावा मार्केट कपलिंग आर्थिक अधिशेष को अधिकतम करेगा, ग्रिड के उपयोग का अनुकूलन करेगा और प्रतिस्पर्धा तथा नकदी को बढ़ाएगा।

सिद्धांत रूप में सभी एक्सचेंजों में बोलियों का एकत्रीकरण एक ही उत्पाद के लिए कई कीमतों के कारण होने वाली भ्रम की स्थिति को समाप्त करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी प्रतिभागी सबसे कुशल मार्केट क्लियरिंग प्राइस का लाभ उठा सकें।

Advertisement
First Published - April 20, 2026 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement