facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

विमानन कंपनी इंडिगो करेगी ईंधन अधिभार में कटौती

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:43 AM IST

एयर इंडिया और जेट एयरवेज द्वारा ईंधन अधिभार में कटौती का ऐलान करने के बाद इस क्षेत्र की एक अन्य कंपनी इंडिगो ने भी घरेलू उड़ानों के लिए 400 करोड़ रुपये के ईंधन अधिभार में कटौती की घोषणा की है।
विमानन कंपनी इंडिगो के अध्यक्ष आदित्य घोष ने बताया, " एयर इंडिया, जेट एयरवेज और जेटलाइट के फैसले के बाद इंडिगो ने भी ईंधन अधिभार में कटौती की घोषणा की है, जो 6 दिसंबर से लागू होगी।"
उन्होंने बताया कि हाल ही में विमानन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में आई गिरावट के बाद हवाई यात्रियों को सस्ती दरों में हवाई यात्रा का लाभ देने के वादे पर अमल करना बेहद जरुरी हो गया है। उल्लेखनीय है कि इंडिगो 19 नयी एयरबस ए-320 हवाई जहाजों के साथ 17 स्थलों पर 125 उडानें भरता है।
गौरतलब है कि जेट एयरवेज और इसकी संपूर्ण स्वामित्व वाली जेटलाइट आज ही से अपने सभी घरेलू उड़ानों में 400 करोड़ रुपये के ईंधन अधिभार में कटौती कर रही है। इसके अलावा सबसे पहले एयर इंडिया 1 दिसंबर से ही 400 करोड़ रुपये के ईंधन अधिभार में कटौती करने की घोषणा कर चुकी है।
जेट एयरवेज और जेटलाइट की उड़ानों में 750 किमी से कम की दूरी की उड़ानो में कल से 1950 रुपये ईंधन अधिभार लागू होगा, जबकि इससे अधिक की दूरी के उड़ानों पर 2700 रुपये ईंधन अधिभार लागू होगा।
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने सभी विमानन कंपनियों से अपील की थी कि ईंधन कीमतों में गिरावट आने के बाद हवाई यात्रा को सस्ता करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत में एक विमानन कंपनी के सभी परिचालन लागत में 40-50 फीसदी खर्च मात्र ईंधन के लिए किया जाता है।

Advertisement
First Published - December 6, 2008 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement