facebookmetapixel
Advertisement
Gulf Lloyds IPO: ₹18.19 करोड़ जुटाने के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत अन्य डीटेल्सHDFC Bank: शेयर 5% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई, 57% तक अपसाइड का दावाFIFA World Cup final, Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में स्पेन का जलवा, मेसी की टीम को 1-0 से हराकर रचा इतिहाससंसद सत्र से पहले सोनम वांगचुक की नई शर्तें, भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तेंReliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगेसरकार जारी करेगी व्हाइट लिस्टेड VC फर्मों की सूची: IT सचिव एस कृष्णनHDFC Bank में CEO पद को लेकर हलचल तेज, अक्टूबर से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानपनबिजली और पंप स्टोरेज पर बड़ा दांव! 2033 तक 14,000 MW नई क्षमता जोड़ने की तैयारी

भारत की दूरसंचार महत्त्वाकांक्षाएं 5जी से कहीं ज्यादा : सिं​धिया

Advertisement

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा कि 6जी के पेटेंट का 10 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने का है लक्ष्य

Last Updated- October 08, 2025 | 10:36 PM IST

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत का लक्ष्य दूरसंचार क्षेत्र में 6जी के 10 प्रतिशत पेटेंट हासिल करने का है। देश वैश्विक मंच पर डिजिटल के अगुआ के रूप में उभर गया है। बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के उद्घाटन सत्र के दौरान सिंधिया ने कहा कि देश की महत्वाकांक्षाएं सब लोगों तक 5जी का कवरेज सुनिश्चित करने या इस तकनीक से जुड़े विभिन्न उपयोगों की खोज करने से कहीं ज्यादा हैं।

सिंधिया ने कहा, ‘वह दिन दूर नहीं, जब लोग कहेंगे कि दुनिया भारत पर निर्भर है। मैं आज आप सभी से अपील करता हूं – यहां डिजाइन करें, यहीं समाधान करें, हर जगह के लिए पैमाना तय करें। भारत नवाचार करता है और दुनिया बदल जाती है।’ उन्होंने कहा कि उपग्रह संचार बाजार आज लगभग 4 अरब डॉलर का है जो साल 2033 तक तिगुना होकर 15 अरब डॉलर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया की डिजिटल प्रतिभा की सबसे बड़ी शक्ति होगा।

सिंधिया ने कहा कि सरकार उपग्रह संचार निगरानी सुविधा में 900 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जो देश के डेटा संसाधनों और स्पेक्ट्रम परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए आधुनिक केंद्र के रूप में कार्य करेगी। बाद में पैनल चर्चा के दौरान सिंधिया ने कहा कि भारत के दूरसंचार क्षेत्र का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 18,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है।

उन्होंने कहा, ‘पीएलआई योजना (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना) के साथ प्रधानमंत्री के संकल्प के परिणामस्वरूप आज लगभग 91,000 करोड़ रुपये का नया उत्पादन हुआ, 18,000 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ और 30,000 नए रोजगार सृजित
हुए हैं।’

उन्होंने कहा कि भारत अब दूसरे देशों की निर्मित प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता बनने तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि 6जी युग के आगमन के साथ इस प्रौद्योगिकी-सक्षम परिवर्तन के प्रभाव से भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 1.2 लाख करोड़ डॉलर की वृद्धि होगी। सिंधिया ने कहा कि 6जी तकनीक ऐसी क्रांति है, जिसमें स्वास्थ्य सेवा और कृषि जैसे कई क्षेत्रों में बदलाव लाने की क्षमता है।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement