facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Indian Railways: फ्रांस की इस कंपनी को मिला ₹1,285 करोड़ का बड़ा रेलवे ऑर्डर, अगस्त 2026 से शुरू होगा काम

Advertisement

अल्सटॉम भारतीय रेलवे के लिए 17 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट्स के ट्रैक्शन और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट सप्लाई करेगी, पहला प्रोटोटाइप अगस्त 2026 तक तैयार होगा।

Last Updated- January 28, 2025 | 7:04 PM IST
Jupiter Wagons order Vande Bharat Express

फ्रांस की जानी-मानी कंपनी अल्सटॉम ने भारतीय रेलवे के साथ बड़ी डील साइन की है। कंपनी को वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए 1,285 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत अल्सटॉम 17 स्लीपर ट्रेन सेट्स के लिए ट्रैक्शन कंपोनेंट्स और अन्य इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट की सप्लाई करेगी।

अल्सटॉम सिर्फ कंपोनेंट ही नहीं देगी, बल्कि उनकी मेंटेनेंस का भी ध्यान रखेगी। यह सेवा वारंटी खत्म होने के बाद अगले पांच साल तक दी जाएगी। यह काम भारतीय रेलवे के विभिन्न डिपो में किया जाएगा। ये 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की सर्विस स्पीड से चलेंगी। ये ट्रेनें न केवल तेज होंगी, बल्कि यात्रियों के लिए ज्यादा आरामदायक भी होंगी।

कहां होगी कंपोनेंट की सप्लाई?

अल्सटॉम इन कंपोनेंट की सप्लाई चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को करेगी, जहां इन ट्रेनों को तैयार किया जाएगा। अल्सटॉम के पास रेल इंडस्ट्री में सबसे बड़ा कंपोनेंट पोर्टफोलियो है। कंपनी के पास सवली, कोयंबटूर और मनेजा में उत्पादन और इंजीनियरिंग की फैसिलिटी हैं। इस प्रोजेक्ट का मुख्य काम मनेजा साइट पर किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट का पहला प्रोटोटाइप अगस्त 2026 तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद 2027 से बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होगा।

अल्सटॉम इंडिया के एमडी ओलिवियर लोइज़न ने कहा, “हमारे पास दुनियाभर में रेल समाधानों का दशकों का अनुभव है। भारत में हमारी मजबूत इंजीनियरिंग और औद्योगिक उपस्थिति हमें इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में मदद करेगी।” (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement