facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टरअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा; निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा IMF ने FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया, अब 6.4% रहने की उम्मीदMumbai Rain: हर साल की बाढ़ से मिलेगी राहत! ₹13,000 करोड़ का मास्टर प्लान तैयारसरकार ने चीनी कंपनियों को दी एंट्री! क्या भारतीय ट्रांसफॉर्मर कंपनियों की बढ़ेगी मुश्किलSIP में छोटे शहरों का बड़ा धमाका! यूपी हरियाणा हिमाचल आगे, दिल्ली मुंबई पिछड़ेबॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई तक देख सकेंगें अपना बैलेंस

भारतीय ग्राहकों को मिलेगा इन-कंट्री डेटा प्रोसेसिंग का विकल्प, माइक्रोसॉफ्ट ने की घोषणा

Advertisement

कंपनी ने कहा कि भारत 2025 के अंत तक ग्राहकों के माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट इंटरैक्शन के लिए इन-कंट्री डेटा प्रोसेसिंग उपलब्ध कराने वाले टॉप 4 ग्लोबल चार बाजारों में से एक है।

Last Updated- November 05, 2025 | 10:25 PM IST
Microsoft layoffs

सॉफ्टवेयर और सेवा क्षेत्र की दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को घोषणा की कि वह 2025 के अंत तक भारतीय ग्राहकों के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट इंटरैक्शन में इन-कंट्री डेटा प्रोसेसिंग का विकल्प देना शुरू करेगी।

कंपनी ने कहा कि भारत 2025 के अंत तक ग्राहकों के माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट इंटरैक्शन के लिए इन-कंट्री डेटा प्रोसेसिंग उपलब्ध कराने वाले वैश्विक स्तर पर शीर्ष चार बाजारों में से एक है। अन्य तीन देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और जापान शामिल हैं।

कंपनी के ऑफिस 365 एंटरप्राइज और क्लाउड इंजीनियरिंग के कॉरपोरेट उपाध्यक्ष पॉल लॉरिमर ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘जैसे-जैसे हर संगठन एक फ्रंटियर फर्म बनता जा रहा है, इंसानों के नेतृत्व वाली, एजेंट-संचालित विश्वास ही वह आधार है जो दुनिया भर की सरकारों और उद्यमों के लिए एआई परिवर्तन को शक्ति प्रदान करता है। एआई-संचालित सेवाओं द्वारा डेटा को कहां और कैसे संसाधित और संग्रहीत किया जाता है यह विश्वास की उस नींव को और मजबूत करने में मदद करता है।’

माइक्रोसॉफ्ट अगले साल यानी 2026 के अंत तक माइक्रोसॉफ्ट 365 को-पायलट उपयोगकर्ताओं को 14 अन्य देशों में इन-कंट्री डेटा प्रोसेसिंग का विकल्प प्रदान करना शुरू कर देगा। कनाडा, जर्मनी, इटली, मलेशिया, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका जैसे देशों के उपयोगकर्ताओं को 2026 के अंत तक यह विकल्प मिलेगा।

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement