facebookmetapixel
Advertisement
Repo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेट

आईसीआईसीआई प्रू फ्लेक्सीकैप फंड ने जुटाए रिकॉर्ड 9,000 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:46 AM IST

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लेक्सीकैप फंड ने अपने न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) में करीब 9,000 करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए हैं। यह सोमवार को बंद हो गया है। बाजार के सहभागियों का कहना है कि म्यूचुअल फंडों के इतिहास में यह किसी भी सक्रिय इक्विटी फंड द्वारा जुटाई गई सबसे अधिक राशि है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ के इस फ्लेक्सीकैप फंड का लक्ष्य क्रमश: लार्ज, मिड और स्मॉल कैप के क्षेत्र में अवसरों की पहचान करने के लिए टॉप-डाउन और बॉटम-अप दृष्टिकोण के संयुक्त रूप का अनुसरण करना है।
इस योजना के लिए निवेश का दायरा एसऐंडपी बीएसई 500 होगा, जो बाजार मूल्य के लिहाज से शीर्ष 500 कंपनियों का सूचकांक है। स्टॉक का चयन कंपनी के आधारभूत तत्वों, मूल्यांकनन आदि जैसे कई मापदंडों पर आधारित हो सकता है।
इस फंड हाउस के एक अधिकारी ने कहा ‘पिछले कुछ महीनों में हमें हमारे अन्य एनएफओ से भी जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रदर्शन के मजबूत दीर्घकालिक ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए निवेशकों ने हमारे फंडों पर भरोसा जताया है।’
फंड हाउस ने कहा था कि यहां योजना यह है कि अस्थिर समय के दौरान लार्ज कैप में गिरावट सीमित रखने का रुख होता है और पोर्टफोलियो को तरलता प्रदान कर सकते हैं। दूसरी ओर लॉकडाउन वाले चरण के बाद अपेक्षित आर्थिक सुधार की वजह से मिड और स्मॉल कैप आर्थिक सुधार के सफर में संभावित उछाल को थामने के लिए बेहतर स्थिति में हो सकते हैं।
बाजार के सहभागियों का कहना है कि निवेशक फ्लेक्सीकैप योजनाओं की ओर आकर्षित हुए हैं, क्योंकि यह बिना किसी न्यूनतम सीमा के लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश करता है। यह फंड प्रबंधक को बाजार की दशा के आधार पर पैसा यहां-वहां करने का विकल्प प्रदान करता है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सितंबर 2020 में मल्टीकैप योजनाओं की विशेषताओं को संशोधित करने के बाद पिछले साल नवंबर में फ्लेक्सीकैप श्रेणी की शुरुआत की थी।
पिछले महीने फ्लेक्सी कैप फंडों में 1,087 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह देखा गया था, जबकि इस श्रेणी में प्रबंधनाधीन शुद्ध परिसंपत्ति (एयूएम) बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये रुपये हो गई, जो लार्ज कैप के बाद इक्विटी श्रेणी में दूसरी सबसे अधिक है।
पिछले कुछ महीनों के दौरान इक्विटी बाजारों में उछाल के बीच कई एनएफओ को निवेशकों ने खूब सराहा है। जनवरी से जून की अवधि में एनएफओ ने 19,300 करोड़ रुपये का संग्रह किया है।

Advertisement
First Published - July 13, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement