facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Hyundai और यूनियन के बीच 3 साल का वेज एग्रीमेंट, कर्मचारियों की सैलरी ₹31,000 बढ़ेगी

Advertisement

Hyundai wage agreement: यह लॉन्ग टर्म वेज सेटलमेंट कंपनी और कर्मचारियों की मान्यता प्राप्त यूनियन यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (UUHE) के बीच हुआ है।

Last Updated- September 17, 2025 | 5:47 PM IST
Hyundai

Hyundai wage agreement: ऑटोमेकर कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि यह लॉन्ग टर्म वेज सेटलमेंट कंपनी और कर्मचारियों की मान्यता प्राप्त यूनियन यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (UUHE) के बीच हुआ है।

31,000 रुपये बढ़ेगी सैलरी

हुंदै ने बताया कि नया ऑल-इंक्लूसिव कॉम्पनसेशन पैकेज ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क तय करता है। इस पैकेज में इंडस्ट्री का बेस्ट सैलरी इन्क्रीज शामिल है। हुदै ने बताया कि यह 31,000 रुपये की वेतन वृद्धि तीन साल में 55% पहले साल, 25% दूसरे साल और 20% तीसरे साल के हिसाब से दी जाएगी। यह समझौता मुख्य रूप से तकनीशियन और मजदूर वर्ग के कर्मचारियों के लिए लागू होगा।

Also Read: निवेशक लुटे या बाजार थमा? ₹7.5 लाख करोड़ डालने के बाद भी क्यों मिला 0% रिटर्न

हमारे लोग हमारी सफलता की नींव- यंगम्यांग पार्क

हुंदै मोटर इंडिया के पीपल स्ट्रैटेजी प्रमुख यंगम्यांग पार्क ने कहा, “हुंदै में हमारे लोग हमारी सफलता की नींव हैं। यह एग्रीमेंट आपसी भरोसे, सम्मान और रचनात्मक संवाद पर आधारित है, जो एक प्रगतिशील कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है और यह कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ को समर्थन देता है।”

UUHE में 1,981 कर्मचारी सदस्य

यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (UUHE) 2011 में पंजीकृत हुई थी। यह हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के कर्मचारियों की आधिकारिक प्रतिनिधि संस्था है। 31 अगस्त 2025 तक UUHE में 1,981 कर्मचारी सदस्य हैं। यह तकनीशियन और वर्कमैन कैडर के करीब 90% का प्रतिनिधित्व करता है। UUHE कर्मचारियों के कल्याण और अधिकारों के लिए काम करता है और प्रबंधन के साथ रचनात्मक संवाद बनाए रखता है।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement