facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

एचपीसीएल मंगाएगी ईरान से तिगुना कच्चा तेल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:17 AM IST

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अगले वित्त वर्ष में ईरान से कच्चे तेल के आयात को तिगुना करेगी। वहीं इराक से अपने आयात को घटाएगी।
सूत्रों ने बताया कि एचपीसीएल ने सावधिक सौदे के तहत वित्त वर्ष 2009-10 में ईरान की नैशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (एनआईसीओ) से 10 लाख टन से बढ़ाकर 30 लाख टन कच्चे तेल का आयात करेगी।
कंपनी को ईरान से 30 दिन की ऋण अवधि पर कच्चा तेल मिल रहा है, जिसे 2009-10 में बढ़ाकर 90 दिन किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में इराक की स्टेट ऑयल मार्केटिंग ऑर्गेनाइजेशन (एसओएमओ) से आयात को 32.5 लाख टन से घटाकर 12.5 लाख टन किया जाएगा।
एचपीसीएल की 2009-10 में कच्चे तेल की कुल जरूरत 1.550 करोड़ टन आंकी गई है। कंपनी को घरेलू कच्चे तेल से आगामी वित्तीय वर्ष में 45.8 लाख टन कच्चा तेल मिलने की संभावना है।
इस हिसाब से वर्ष के दौरान उसे 1.092 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात करने की जरूरत है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की तेल कंपनियों से सावधिक सौदे के आधार पर 93.8 लाख टन का आयात किया जाएगा जबकि शेष 15.4 लाख टन तेल हाजिर बाजार से खरीदा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कंपनी 31.2 लाख टन घरेलू कच्चे तेल का प्रसंस्करण मुंबई रिफाइनरी में करेगी।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement