facebookmetapixel
Advertisement
व्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घरIndia-US Trade डील पर बड़ा अपडेट: $500 अरब की खरीद योजना पर अमेरिका के बदले सुरकैंसर के इलाज में जाइडस को बड़ी राहत: SC ने ‘निवोलुमैब’ दवा की बिक्री पर रोक लगाने से किया इनकारभारत में दौड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार: जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 54% उछलीSME IPO में धांधली पर SEBI सख्त: चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बाजार हेरफेर और गबन पर जताई चिंताशेयर बाजार पर भारी पड़ा सोना-चांदी, कीमती धातुओं के ETF में निवेश ने तोड़ा रिकॉर्ड; खुले 28 लाख खातेगेटवे टर्मिनल्स को बंबई हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹170 करोड़ की GST वसूली कार्रवाई पर लगी रोकदुनिया भर में बढ़ा भारतीय कंपनियों का दबदबा, जनवरी में विदेश में प्रत्यक्ष निवेश $3.42 अरब के पार

Crestia Polytech का 265 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी HIL Ltd

Advertisement

एचआईएल ने सोमवार को बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से तेजी से बढ़ते पाइप और संबद्ध क्षेत्र में कंपनी की मौजूदगी बढ़ेगी।

Last Updated- March 12, 2024 | 4:39 PM IST
deal
Representative Image

सी के बिड़ला समूह की कंपनी एचआईएल लि. (HIL Ltd) ने 265 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर क्रेस्टिया पॉलीटेक प्राइवेट लि. (Crestia Polytech) और उसकी चार अनुषंगी कंपनियों का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

पटना की कंपनी क्रेस्टिया टॉपलाइन ब्रांड से पाइप, वाटर टैंक जैसे उत्पाद बनाती है। एचआईएल ने सोमवार को बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से तेजी से बढ़ते पाइप और संबद्ध क्षेत्र में कंपनी की मौजूदगी बढ़ेगी। कंपनी ने कहा कि क्रेस्टिया पॉलीटेक और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाइयों टॉपलाइन इंडस्ट्रीज, आदित्य पॉलिटेक्निक, आदित्य इंडस्ट्रीज और साईनाथ पॉलीमर देश के पूर्वी भाग में पीवीसी पाइप, ‘फिटिंग्स’ और वॉटर टैंक खंड में मजबूत उपस्थिति है।

एचआईएल लि. के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षत सेठ ने कहा, ‘‘हम उद्यम मूल्य लगभग 265 करोड़ रुपये में इस कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी ले रहे हैं…।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टॉपलाइन की क्षमताएं एचआईएल की स्थिति को मजबूत बनाएंगी और हमारे लिए नए उत्पाद और बाजार खोलेंगी।’’ क्रेस्टिया और उसकी सहायक कंपनियां तीन प्रमुख ब्रांड…टॉपलाइन, रॉकवेल और सोनीप्लास्ट…के साथ अपने उत्पादों को बेचती है। कंपनी और उसकी अनुषंगी इकाइयों का कारोबार वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 330 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 4:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement