facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंप

एचसीएल टेक का मुनाफा बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:42 AM IST

डिजिटलीकरण की लहर पर सवार होकर एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने दिसंबर तिमाही में शानदार आंकड़े दर्ज किए। कंपनी का शुद्घ लाभ एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3,982 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्घ लाभ तिमाही आधार पर 26.7 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी के अनुसार कम कर खर्च की वजह से शुद्घ आय भी मजबूत हुई।
नोएडा में मुख्यालय वाली इस कंपनी का समेकित राजस्व सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 19,302 करोड़ रुपये रहा और तिमाही आधार पर 3.8 प्रतिशत बढ़ा। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में आईटी सेवा प्रदाता के लिए एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 265 आधार अंक बढ़कर 22.9 प्रतिशत पर रहा, जो 24 प्रतिशत की वृद्घि है।
कंपनी का राजस्व 2020 में 10 अरब डॉलर के आंकड़े को भी पार कर गया और मुद्रा के आधार पर इसमें 3.6 प्रतिशत की सालाना वृद्घि दर्ज की गई। चौथी तिमाही के लिए कंस्टैंट करंसी के आधार पर राजस्व 2-3 प्रतिशत बढऩे की संभावना है, जबकि वित्त वर्ष 2021 के लिए एबिटा अनुमान अब बढ़कर 21-21.5 प्रतिशत के दायरे में आ गया है, जो पूर्व में घोषित 20-21 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है।
एचसीएल टेक्नोलॉजिज में मुख्य रणनीति अधिकारी शिव नाडर ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी क्षेत्र व्यापक डिजिटलीकरण लहर के मध्य में है और कई वैश्विक उद्यम इन अप्रत्याशित समय की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए डिजिटल बदलाव पर ध्यान दे रहे हैं। महामारी के दौरान प्रौद्योगिकी का दबदबा रहा और चूंकि हम तकनीकी नवाचार के नए चरण की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह जरूरी है कि हम प्रत्येक अन्य की ताकतों से प्रेरणा लें और सकारात्मक बदलाव पैदा करने में इनका इस्तेमाल करें।’
एचसीएल टेक्नोलॉजिज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी सी विजयकुमार ने कहा, ‘हम लगातार मजबूत प्रवाह देख रहे हैं और आगामी तिमाहियों में बुकिंग बढऩे की उम्मीद है। दिसंबर तिमाही के दौरान हमारे मोड 2 और मोड 3 व्यवसायों ने बड़ा बदलाव दर्ज किया। मोड 2 राजस्व सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ा।’
कंपनी ने तिमाही में 4 रुपये प्रति शेयर का लाभांश भी घोषित किया।
एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने कहा है कि दिसंबर तिमाही में एट्रीशन लेवल (यानी कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने की दर) 10.1 प्रतिशत के साथ ऐतिहासिक तौर पर नीचे पहुंच गया था। हालांकि आगामी तिमाहियों में इसमें कुछ सुधार आने की संभावना है, क्योंकि महामारी दूर हो रही है और बाजार में इन मेधाओं के लिए मांग सुधर रही है।
तिमाही के दौरान कंपनी ने 6,597 कर्मचारी शामिल किए और कुल संख्या बढ़कर 159,682 पर पहुंच गई। हालांकि महामारी की चुनौतियों की वजह से पहली और दूसरी तिमाही में फ्रेशर नियुक्तियों में कमी आई थी, लेकिन तीसरी तिमाही में इसमें तेजी दर्ज की गई और कंपनी ने 4,022 फ्रेशरों की नियुक्ति की। आईटी सेवा प्रदाता कंपनी ने मार्च तिमाही में अन्य 5,000 फ्रेशरों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - January 15, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement