facebookmetapixel
Advertisement
फ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यू

हैप्पिएस्ट माइंड्स के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिली

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:03 AM IST

आईटी सेवा कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज को आरंभिक शेयर-बिक्री के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस पेशकश में करीब 110 करोड़ रुपये के नए शेयरों और 3.56 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।
सेबी के समक्ष पेश ताजा जानकारी में कहा गया है कि जून में बाजार नियामक के समक्ष मसौदा प्रस्ताव पेश करने वाली इस कंपनी ने 21 अगस्त को स्वीकृति हासिल की। कंपनी के प्रवर्तक अशोक सूता और सीएमडीबी-2 ऑफर-फॉर सेल (ओएफएस) विकल्प के जरिये शेयरों की पेशकश करेंगे।
सूता माइंडट्री लिमिटेड के भी संस्थापक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं। इससे पहले वह विप्रो के वाइस-चेयरमैन थे।
आईटी कंपनी ने इस ताजा निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी दीर्घावधि कार्यशील पूंजी जरूरत और सामान्य कॉरपोरेट जरूततें पूरी करने की योजना बनाई है।  कंपनी को ओएफएस से कोई रकम प्राप्त नहीं होगी। बिक्री करने वाले शेयरधारक ओएफएस की रकम का अपना संबद्घ हिस्सा हासिल करने के हकदार होंगे। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और नोमुरा फाइनैंशियल एडवाइजरी ऐंड सिक्यो. (इंडिया) को इस पेशकश के लिए प्रबंधक चुना गया है।
कल्याण ज्वैलर्स इंडिया ने आईपीओ के लिए आवेदन किया : केरल की कल्याण ज्वैलर्स इंडिया ने 1,750 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना दस्तावेज सौंप दिया है। इस निर्गम में 1,000 करोड़ रुपये की ताजा कोष उगाही और प्रवर्तक टी एस कल्याणरमन तथा निजी इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस द्वारा 750 करोड़ रुपये की सेकंडरी शेयर बिक्री शामिल है। यह आईपीओ घरेलू बाजार में किसी ज्वैलरी रिटेल ब्रांड द्वारा पेश सबसे बड़ी पेशकश होगी। बीएस

Advertisement
First Published - August 24, 2020 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement