facebookmetapixel
Advertisement
Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQsमहंगे भाव ने बदली किसानों की पसंद, मक्का छोड़ फिर सोयाबीन की खेती की ओर लौटे किसानबड़े डेवलपर्स कराएंगे मुनाफे का सौदा! मोतीलाल ओसवाल ने Lodha, DLF समेत 4 शेयरों पर दिए 39% तक अपसाइड के टारगेटरोज UPI से पेमेंट करते हैं? जानिए इससे Credit Score पर पड़ता है असर या नहींऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौनFintech Stocks: Paytm, PhonePe से लेकर Upstox तक… निवेशकों के लिए क्या हैं बड़े संकेत?शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे मजबूत, डॉलर इंडेक्स भी नरमIndia’s EV Transition: चीन से पीछे, लेकिन दुनिया को चौंका सकता है भारत, EV पर SBI की बड़ी रिपोर्टIndia’s EV Transition: हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?

थ्री-जी मुद्दे पर जल्दी गठित होगा जीओएम

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:35 PM IST

थ्रीजी मुद्दों को सुलझाने के लिए मंत्रियों का समूह (जीओएम) फरवरी के पहले हफ्ते तक गठित होने की संभावना है।


यह समूह इस मुद्दे के अलावा यह भी तय करेगा कि प्रत्येक सर्किल में 3जी के लिए कितने लाइसेंस दिए जायें। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट सचिवालय नए जीओएम के बारे में 6 फरवरी तक अधिसूचना जारी कर सकता है।

चर्चा है कि इस समूह की अध्यक्षता विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी करेंगे। यह समूह 3जी की नीलामी के लिए न्यूनतम सरकारी बोली और रेडियो फ्रीक्वेंसी से जुडे विषयों पर विचार करेगा।

समूह में दूरसंचार, कृषि, रेल, इस्पात, विधि, वाणिज्य, और वित्त विभाग के मंत्री भी शामिल किए जाएंगे। 3जी मुद्दे पर मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में निर्णय न हो पाने की वजह से मंत्रियों के नए समूह के गठन का निर्णय किया गया है।

अब मुश्किल लगता है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 3जी लाइसेंस जारी किए जा सकेगें, क्योंकि आम चुनावों का समय नजदीक आ गया है। इसके बावजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि 3जी लाइसेंस इसी सरकार के कार्यकाल में जारी किए जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 30, 2009 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement