अमेरिकी दवा कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक की सहयोगी कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक इंडिया को लीथियम कार्बोनेट कैप्सूल बेचने के लिए अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्टे्रशन (यूए एफडीए) से मंजूरी मिल गई है।
यह मंजूरी 150 मिलीग्राम, 300 मिलीग्राम और 600 मिलीग्राम क्षमता वाली कैप्सूल के लिए मिली है। यह दवा मैनिक डिस्ऑर्डर से जुड़ी बाई-पोलर बीमारियों के इलाज में प्रयुक्त होती है। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जल्द हीं इस दवा की बिक्री अमेरिकी बाजार में शुरू कर दी जाएगी।