वित्तीय संकट से जूझ रही अमेरिका की प्रमुख कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स के प्रमुख रिक वैगनर ने ओबामा प्रशासन के कहने पर कंपनी के अध्यक्ष एवं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया।
वैगनर ने कहा, ”शुक्रवार को सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक के सिलसिले में मैं वॉशिंगटन में था। बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुझसे कहा कि मैं जीएम के मुख्य कार्यकारी के पद से इस्तीफा दे दूं। इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।”
जीएम ने उनके इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वैगनर का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके कॉर्पोरेट ऑफिस और निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया जाएगा।
इस बीच फ्रांसीसी कार कंपनी पियाजियो ने भी नए सीईओ की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, कोरस के मुख्य कार्यकारी फिलिप वेरिन को इस साल जून में पियाजियो का प्रमुख बनाया जाएगा। यह नियुक्ति 1 जून 2009 से प्रभावी होगी।
वैगनर को वर्ष 2000 में कंपनी का प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी बनाया गया था। वर्ष 2003 में उन्हें चेयरमैन बना दिया गया। जीएम ने वैगनर की जगह फ्रित्स हेंडरसन को कंपनी का मुख्य कार्यकारी बनाए जाने की घोषणा की है। इस समय वह प्रेसिडेंट और मुख्य परिचालन अधिकारी हैं। हेंडरसन कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी भी रह चुके हैं।
वैगनर ने हेंडरसन की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा है कि वह कंपनी के नेतृत्व के लिए एक आदर्श चुनाव हैं। कंपनी ने केंट क्रेसा को गैर कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे पहले वैगनर ने कहा था कि जीएम को संघीय सरकार से 16.6 अरब डॉलर के कर्ज की दरकार है। कंपनी को सरकार ने 13.4 अरब डॉलर का ऋण पहले ही मिल चुका है।