सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तीसरी तिमाही में 59 प्रतिशत घटकर 253.36 करोड़ रुपये रह गया।
पिछले वर्ष की समान अवधि में यह राशि 621.32 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा है कि एलपीजी सब्सिडी मद में 904.95 करोड़ रुपये के प्रावधान करने की वजह से लाभ में कमी
कंपनी निदेशक मंडल की बुधवार को नई दिल्ली में बैठक में 2008-09 के लिए 40 फीसदी या चार रुपए प्रति शेयर अंतरिम लाभांश के भुगतान को भी मंजूरी दी गई।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कारोबार 35 फीसदी बढ़कर 5,811.65 करोड़ रुपये हो गया।