facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

फ्यूचर फर्म के डिफॉल्ट से फ्रैंकलिन की योजना को झटका

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:42 AM IST

फ्यूचर समूह की इकाई रिवाज ट्रेड वेंचर्स ने कर्ज पुनर्भुगतान में चूक की, जिससे फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड की चार योजनाओं पर असर पड़ा। इन चारों योजनाओं में से एक इनकम ऑपरच्युनिटीज फंड का रिवाज ट्रेड वेंचर्स की ऋण प्रतिभूतियों में काफी ज्यादा निवेश है। इसके जरिए योजना का कुल परिसंपत्ति का 6.32 फीसदी निवेश किया गया है। उसके बाद शॉर्ट टर्म इनकम प्लान की परिसंपत्ति का 5.02 फीसदी, इंडिया डायनेमिक एक्रुअल फंड का 3.02 फीसदी और क्रेडिट रिस्क फंड का 0.33 फीसदी हिस्सा उसमें निवेशित है। चारों योजनाएं अप्रैल में फंड हाउस की तरफ से बंद की गई छह योजनाओं का एक हिस्सा है।
फंड हाउस ने निवेशकों को भेजे नोट में कहा है, भुगतान में चूक के कारण रिवाज ट्रेड वेंचर्स की प्रतिभूतियों का मूल्य शून्य होगा और इसका आधार एम्फी का मानक है। उसके मुताबिक, यह 31 अगस्त 2020 के एनएवी में प्रतिबिंबित होगा। यह मूल्यांकन सिर्फ वसूली जाने वाली रकम को प्रतिबिंबित करता है और रिवाज ट्रेड की तरफ से योजनाओं को किए जाने वाले पुनर्भुगतान में किसी तरह की कटौती या बट्टे खाते में डाले जाने को प्रतिबिंबित नहीं करता।
फ्यूचर समूह की दो इकाइयों न्यूफ्यूचर डिजिटल और फ्यूचर आइडियाज कंपनी ने भुगतान मेंं चूक की थी। फ्रैंकलिन को उम्मीद है कि रिलायंस के साथ सौदे के बाद फ्यूचर ग्रुप सभी बकाया चुका देगा। फ्यूचर समूह से मिली सूचना के आधार पर हम समझते हैं कि फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ के पास मौजूद एनसीडी का भुगतान इस लेनदेन से मिलने वाली रकम से करने का प्रस्ताव है। बिक्री की घोषणा एनसीडी के लिए सकारात्मक घटनाक्रम है। हम इस पर नजर रखे हुए हैं। 29 अगस्त को आरआईएल की इकाई रिलायंस रिटेल ने 24,713 करोड़ रुपये में फ्यूचर समूह के विभिन्न कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - September 2, 2020 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement